फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   gunshot on district panchayat member's husband

जिला पंचायत सदस्य के पति पर झोंका फायर, बाल बाल बचे

Mon, 21 Jun 2021 12:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
gunshot on district panchayat member's husband
gunshot on district panchayat member's husband
प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के रतन मई में घर के पास पान की दुकान पर खड़े जिला पंचायत सदस्य पति के ऊपर बाइक सवार हमलावर ने फायर झोंक दिया। हालांकि हमले में वह बाल.बाल बच गए। लोगों के शोर मचाने पर असला फेंक कर हमलावर भाग निकले घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगी।
विज्ञापन

रतनमई निवासी रश्मि देवी बेलखरनाथ तृतीय से जिला पंचायत सदस्य हैं। रविवार की रात उनके पति सोनू विश्वकर्मा अपने घर के बगल पान की दुकान के पास खड़े थे। इसी बीच बाइक सवार दो युवक पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने सोनू विश्वकर्मा को निशाना बनाकर फायर कर दिया। हाला की गोली मिस हो गई। यह देख सोनू ने शोर मचा दिया आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमलावर बाइक लेकर भागने लगे। भागने के दौरान असला हा फेंक दिया। सूचना मिलने पर कन्हाई पुलिस के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा भी पहुंच गए। घटना की छानबीन करने के बाद पुलिस ने असलहा बरामद कर लिया। एसपी ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के पति की सुरक्षा में सिपाही तैनात कर दिया गया है । फायर करने के आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed