फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gun house arrest , accused of theft , two guns recovered

गन हाउस में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, दो बंदूक बरामद

Sun, 30 Aug 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 30 Aug 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Gun house arrest , accused of theft , two guns recovered
इलाहाबाद। यमुनापार के मेजा इलाके में भारत आर्म्स में जनवरी महीने में गैस कटर से शटर काटकर असलहे चोरी गए थे। इस मामले में स्वाट टीम और मेजा पुलिस ने और आरोपी को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर दो बंदूक बरामद की गईं। अब तक इस मामले में 10 आरोपी पकड़े जा चुके हैं और पांच असलहे बरामद किए जा चुके हैं। इस मामले में दो आरोपी अभी फरार है। जबकि चार रायफल और दो बंदूक बरामद होनी है।
विज्ञापन


एसपी यमुनापार आशुतोष मिश्र ने बताया कि स्वॉट टीम प्रभारी विजय कुमार सिंह, सिपाही हेमू पटेल, धीरज राय, अरुण कुमार पांडेय, अनूप राय, हरिशंकर राय और इंस्पेक्टर मेजा पीएन मिश्र ने घेरेबंदी कर आरेापी लल्लू सिंह निवासी बहरइचा खीरी को दबोच लिया। इसी गांव के अमरजीत और बदामू उर्फ बादल पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात कोड़हार घाट के ग्राम सभा डाबर से पकड़ा है। एसपी ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed