फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gorakhpur Vande Bharat may be expanded to Prayagraj, Railway Board had already issued notification.

Railway : गोरखपुर वंदे भारत का प्रयागराज तक हो सकता है विस्तार, रेलवे बोर्ड ने पहले ही जारी किया था नोटिफिकेशन

Fri, 22 Dec 2023 06:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 Dec 2023 06:25 PM IST
सार

पिछले माह ही रेल मंत्रालय ने गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रयागराज जंक्शन तक के विस्तार का पत्र जारी किया। इसकी समय सारिणी भी जारी की गई। समय सारिणी के हिसाब से गोरखपुर से गाड़ी संख्या 22549 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6.05 बजे चलेगी।

विज्ञापन
Gorakhpur Vande Bharat may be expanded to Prayagraj, Railway Board had already issued notification.
वंदे भारत एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर से अयोध्या होकर लखनऊ चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार 30 दिसंबर को प्रयागराज जंक्शन तक हो सकता है। रेल महकमे में इस बात की चर्चा है कि 30 दिसंबर को अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में वह अयोध्या से आनंद विहार के बीच एक नई वंदे भारत के साथ ही गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत के प्रयागराज जंक्शन के विस्तार को हरी झंडी दिखा सकते हैं।

विज्ञापन

बता दें पिछले माह ही रेल मंत्रालय ने गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रयागराज जंक्शन तक के विस्तार का पत्र जारी किया। इसकी समय सारिणी भी जारी की गई। समय सारिणी के हिसाब से गोरखपुर से गाड़ी संख्या 22549 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6.05 बजे चलेगी। इसके बाद ट्रेन 6.52-6.54 बजे बस्ती, सुबह 8.15-8.17 बजे अयोध्या एवं 10.20 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


15 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन लखनऊ से 10.35 बजे रवाना होकर रायबरेली रुकते हुए दोपहर 1.35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। इसी तरह प्रयागराज से गाड़ी संख्या 22550 की रवानगी दोपहर 3.15 बजे होगी। तीन घंटे के बाद शाम 6.15 बजे ट्रेन लखनऊ पहुंच जाएगी। 15 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 6.30 बजे लखनऊ से चलेगी। रात 10.40 बजे वंदे भारत गोरखपुर पहुंच जाएगी। आठ कोच की वंदे भारत का विस्तार अगर 30 दिसंबर को प्रयागराज जंक्शन तक होता है तो लखनऊ और अयोध्या जाने वाले यात्रियों को खासी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed