फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girlfriend jumped into Ganga from Shastri bridge, lover was saved. created a stir

Prayagraj : शास्त्री पुल से प्रेमिका ने लगाई गंगा में छलांग, प्रेमी को बचाया गया. मचा हड़कंप

Sat, 05 Oct 2024 11:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Oct 2024 11:51 AM IST
सार

राहगीरों के मुताबिक शुक्रवार रात आठ बजे के करीब एक 21 वर्षीय युवक साइकिल से शास्त्री ब्रिज पर पहुंचा। कुछ देर बाद 19-20 साल की युवती भी आ गई। दोनों कुछ देर तक बातचीत करते रहे और फिर अचानक युवती ने रेलिंग पर चढ़कर नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
Girlfriend jumped into Ganga from Shastri bridge, lover was saved. created a stir
शास्त्री पुल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शास्त्री ब्रिज पर जान देने की नीयत से पहुंचे प्रेमी युगल में से युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। उधर, युवक को राहगीरों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस देर रात तक उससे पूछताछ में जुटी रही। युवती का कुछ पता नहीं चला। सुबह फिर उसकी तलाश कराई जाएगी।

विज्ञापन









 

राहगीरों के मुताबिक शुक्रवार रात आठ बजे के करीब एक 21 वर्षीय युवक साइकिल से शास्त्री ब्रिज पर पहुंचा। कुछ देर बाद 19-20 साल की युवती भी आ गई। दोनों कुछ देर तक बातचीत करते रहे और फिर अचानक युवती ने रेलिंग पर चढ़कर नदी में छलांग लगा दी। यह देख आसपास के लोग दौड़े। उधर, युवती के बाद युवक भी रेलिंग पर चढ़ गया, लेकिन छलांग लगाने से पहले ही उसे राहगीरों ने पकड़ लिया। इस पर वह चीखने लगा कि उसे नहीं जीना है। हालांकि, इसी दौरान सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पहले उसे झूंसी थाने ले जाया गया, फिर घटनास्थल निर्धारित होने पर दारागंज पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक युवक ने पूछताछ में अपना नाम आदर्श तिवारी निवासी छिबहिया झूंसी बताया है। युवती का नाम शिवानी और उसे अपनी प्रेमिका बताया। यह भी बताया कि वह जान देने की नीयत से शास्त्री ब्रिज पर पहुंचे थे। यह भी बताया जान देने का फैसला इसलिए किया। क्योंकि, उनके रिश्ते को स्वीकार करने को कोई राजी नहीं था। दारागंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि जल पुलिस ने तलाश की, लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चला। सुबह एक बार फिर उसकी खोजबीन की जाएगी। युवक से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed