फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl murdered by strangulation in Janghai body not identified

प्रयागराज : जंघई में गला रेतकर युवती की हत्या, दुष्कर्म की आशंका, नहीं हुई शव की शिनाख्त

Fri, 17 Mar 2023 08:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Mar 2023 08:12 PM IST
सार

अरहर के खेत में एक युवती का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि दरिंदो ने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद गला रेत कर हत्या की है। ग्रामीणों ने शाम को शव देखा तो हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Girl murdered by strangulation in Janghai body not identified
Prayagraj News : जंघई में युवती की हत्या के बाद पहुंची पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अरहर के खेत में एक युवती का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि दरिंदों ने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद गला रेत कर हत्या की है। ग्रामीणों ने शाम को शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन

जंघई जक्शन से आगे रेलवे ट्रैक के किनारे असवां गांव स्थित एक अरहर के खेत में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे आवारा पशुओं व नीलगायों को खेत से भगाने के लिए पहुंचे ग्रामीणों की नजर अरहर के खेत में पड़े युवती के शव की तरफ गई तो हड़कंप मच गया। देेखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर जंघई पुलिस चौकी इंचार्ज रामविलाष एवं एसओ वृजेश कुमार गुप्ता भी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर युवती के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश में जुट गए।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक किसी धारदार हथियार से युवती का गला रेतकर हत्या की गई है। जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष के करीब लग रही है। मीरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहां जुटे ग्रामीणों ने बताया कि अर्धनग्न अवस्था में युवती का शव पड़ा है, आशंका जताई कि युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद दरिंदो ने किसी धारदार हथियार से उसका गला रेतकर हत्या कर शव को अरहर के खेत में छोड़कर भाग निकले होंगे।

पुलिस का कहना है कि कहीं दूसरी जगह से हत्या कर युवती के शव को ठिकाने लगाने के लिए अरहर के खेत में लाकर फेंक दिया गया होगा। फिलहाल पुलिस दोनों पहलुओं पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। देर शाम तक शव की शिनाख्त भी नहीं हो सकी थी। जंघई इलाके में हुए इस सनसनी खेज घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed