{"_id":"7ca9981c6a60b5ec25dcbeeb95e56a5c","slug":"get-everyone-involved-in-yoga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर कोई रहा योगाभ्यास में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर कोई रहा योगाभ्यास में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 22 Jun 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग क्रियाओं को करने एवं जानने के लिए शहर के पार्कों में लोग उमड़े। पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों ने भी योग शिविरों में हिस्सा लिया। मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, एल्युमनी वेलफेयर एसोसिएशन मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन, दारागंज स्थित राजबाडी फिटनेस एेंड ट्रीटमेंट सेंटर, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, दि वर्ल्ड बुद्धिस्ट फेलोशिप ऑफ इंडिया, दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया, इलाहाबाद फाउंउेशन, आर्य समाज कटरा एवं मुंडेरा बाजार, बसेरा, पंचशिला फाउंडेशन, पतंजलि योग समिति, आत्म जागृति सेवा संस्थान, मां गंगा शिक्षा एवं सेवा समिति, दुकान जी सोशल कल्चरल एवं वेलफेयर सोसाइटी, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, मां माधुरी वेलफेयर फाउंडेशन, सर्वेंट्स ऑफ दि पीपुल सोसाइटी, सीनियर सिटीजन कौंसिल, संस्था संस्कार प्रवाह, महर्षि संस्थान, हरिहर आरती समिति एवं मार्निंग वाकर्स एसोसिएशन, जग गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, राष्ट्रीय असहाय सेवाश्रम परिषद, पार्षद उमेश चंद्र, गणेश केशरवानी आदि की योग शिविर आयोजित किए गए। नवजीवन तैराकी क्लब, राष्ट्रीय साहित्य संगम, आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से शहर के कई स्थानों पर योग शिविरों में जुटे लोगों ने स्वस्थ एवं शांति का राज जाना।
विज्ञापन