फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganpati Bappa Morya ' each side of the coined Ghosh

‘गणपति बप्पा मोरया’ का गूंजा घोष हर ओर

Fri, 18 Sep 2015 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 18 Sep 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya ' each side of the coined Ghosh
इलाहाबाद (ब्यूरो)। गणपति के पूजन अर्चन का दस दिनी गणेश महोत्सव का आगाज बृहस्पतिवार को शानदार ढंग से हुआ। घरों, पंडालों में गणपति प्रतिमाओं की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। हवन पूजन, आरती के बाद उन्हें विभिन्न मिष्ठानों का भोग लगाया गया। गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया के जय घोष हर दिशा मेें गूंजते रहे। पंडालों और घरों में शुभ-मुहूर्त में गणपति की स्थापना की गई। पंडालों में गणपति के दर्शन को देर शाम तक भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। दस दिनी महोत्सव में पंडालों में प्रतिदिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी।  
विज्ञापन

महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल की ओर से अलोपीबाग स्थित तिलक भवन में आचार्य योगेश पित्रे की देखरेख में प्रतिमा स्थापना दोपहर 11 बजे विधिविधान से करने के बाद प्रसाद वितरण हुआ। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन इलाहाबाद संग्रहालय निदेशक राजेश पुरोहित ने किया। इसके बाद एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां हुईं। इस दौरान मंडल के उपाध्यक्ष विजय कुमार सातभाई, महामंत्री सतीश पुराणिक, मनोज केवकर, अनंत गोरे, कोटेकर, शशिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महाराष्ट्रीय तरुण मंडल की ओर से दारागंज स्थित उत्तराधिमठ में गणपति की स्थापना पं. दिवाकर दीक्षित और केवी नारायण आचार्य के आचार्यत्व में हुई। दक्षिण भारतीय पद्धति से पंचामृत से अभिषेक करते हुए गणपति की स्थापना हुई। मोदक और पंचखाद्य का भोग लगाया गया। शाम को गायक अजय शुक्ल और टीम ने एक से बढ़कर एक भजन और गीतोें की प्रस्तुति देकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। मंडल के आचार्य राघवेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को जादू का कार्यक्रम होगा। 23 सितंबर को सहस्त्र मोदको से सिद्ध हवन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीगणपति महोत्सव करैलाबाग कॉलोनी में गणपति की मूर्ति स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पं. सूर्य प्रताप पांडेय की देखरेख में की गई। शाम को ज्योतिषाचार्य शिवानंद शास्त्री की अगुवाई में आरती हुई। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। कॉलोनी की महिलाओं की ओर से भजनों की प्रस्तुति हुई। इस दौरान आयोजक अखिलेश सहाय समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। श्रीरुद्र हनुमान साईं धाम समिति के तत्वावधान में मनमोहन पार्क कटरा में गाजे बाजे के साथ प्रतिमा की स्थापना पार्षद जया गुप्ता, पूर्व पार्षद अवधेश चंद्र गुप्ता, प्रबंधक गोपाल तिवार द्वारा की गई। दस दिवसीय गणेश महोत्सव में रोजाना भजन कीर्तन प्रवचन होंगे। बाल एकता कमेटी नयापुरा करेली में गणेश जी की स्थापना शुभ मुहूर्त में विधि विधान से की गई। सार्वजनिक गणेश महोत्सव बैरहना में मूर्ति स्थापना गाजे बाजे के साथ धूूमधाम से की गई।

बादशाही मंडी स्थित बड़े गणेश मंदिर में जड़िया बंधुओं की ओर से पोत की मोतियों से गणपति का भव्य शृंगार किया गया। 1008 नाम का दूर्वा और लावा से हवन किया गया। पूजन अर्चन महंत पं. फूलचंद्र शुक्ल की देखरेख में किया गया। गणपति जी का आकर्षक शृंगार देखने के लिए भक्तों की भीड़ रही। शाम से भजन संध्या आयोजित की गई। इस दौरान सभासद नेम यादव, पूर्व सभासद अवनीश शुक्ला, मनोज शुक्ला, नंदलाल, अनूप वर्मा, श्याम शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे। दारागंज स्थित मोती महल गणेश मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। गणपति के दर्शन को भक्त देर शाम तक पहुंचते रहे।


श्रीश्री गणेश पूजा कमेटी प्रीतमनगर द्वारा गणेश पूजा एवं महोत्सव-2015 में प्रतिमा स्थापना पं. महेश शास्त्री की देखरेख में धूमधाम से की गई। शाम को भजन संध्या में भजन और गीतों की प्र्रस्तुति भक्तों को भाव विभोर करती रहीं। 27 सिंतबर तक चलने वाले गणेशोत्सव में भजन संध्या के साथ सामाजिक सरोकारों को रेखांकित करती प्रस्तुतियां होंगी। मुख्य समन्वयक डॉ. श्लेष गौतम ने बताया कि कला संस्कृति के क्षेत्र की बाल प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। गणपति स्थापना के दौरान दौरान अध्यक्ष विष्णु दास, महासचिव आयुष पाल, संरक्षक शिव प्रसाद मिश्र, उपाध्यक्ष गौतम बनर्जी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed