{"_id":"5daa117f8ebc3e93ab3b962b","slug":"gangrape-at-shivkuti-in-teliyarganj-allahabad-news-ald2579181121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान दिलाने के नाम पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान दिलाने के नाम पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
gangrape at shivkuti in Teliyarganj
किराये का कमरा दिलाने के बहाने ले जाकर तीन लोगोें ने की दरिंदगी
शिवकुटी में घटना, रात में ही दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
प्रयागराज। मकान दिलाने के नाम पर लॉज के कमरे में ले जाकर 22 वर्षीय युवती को बंधक बना लिया गया। फिर सिविल लाइंस से साथ लेकर जाने वाले बदमाश ने अपने दो अन्य साथियों संग मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आधी रात हुई घटना की जानकारी पर सक्रिय हुई पुलिस ने कुछ देर बाद ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना शिवकुटी थाना क्षेत्र के शंकरघाट की है।
धूमनगंज के बेगम बाजार निवासी युवती के पति की मौत हो चुकी है और वह अपनी मां के साथ रहती है। 17 अक्तूबर को वह बहराइच गई थी जहां से शाम सात बजे सिविल लाइंस बस अड्डे पर पहुंचे और फिर चाय पीने लगी। आरोप है कि यहां उसे एक व्यक्ति मिला जिसने अपना नाम आनंद पाल बताया। बातचीत के दौरान ही उसने युवती से कहा कि वह उसे किराये पर कमरा दिला देगा। उसकी बातों में आकर वह उसके साथ चल दी। आरोप है कि इसके बाद वह उसे धोखे से शिवकुटी के शंकरघाट स्थित लॉज के कमरे में ले गया। जहां नशे में धुत दो युवक पहले से मौजूद थे। उनकी नीयत देख युवती ने भागने की कोशिश की लेकिन आनंद ने कमरा भीतर से लॉक कर दिया। इसके बाद तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रात 12 बजे के करीब बाथरूम जाने के बहाने युवती कमरे से बाहर आई और फिर शोर मचाते हुए वहां से भाग निकली। इसके बाद उसने किसी तरह 100 नंबर पर सूचना दी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर मयफोर्स मौके पर पहुंचे प्रभारी पंकज भाष्कर ने युवती से पूछताछ के बाद देर रात लॉज में दबिश दी। जहां घटना में शामिल एक आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। लेकिन प्रभारी व उनकी टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम श्लोक पांडेय बताया। साथ ही कहा कि उक्त कमरे में वह अपने पार्टनर राजेश पाल के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। बताया कि घटना में राजेश के अलावा उसका रिश्तेदार आनंद पाल भी शामिल था। पूछताछ में उससे मिली जानकारी के आधार पर रात में ही आनंद पाल को भी गिरफ्तार कर लिया। सीओ कर्नलगंज रत्नेश सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
प्रतियोगी छात्र हैं दो आरोपी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना में शामिल श्लोक व राजेश गैरजनपद के रहने वाले हैं और यहां लॉज में किराए पर कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। श्लोक अंबेडकर नगर के अहिरौली जबकि राजेश प्रतापगढ़ के मानधाता का रहने वाला है। तीसरा आरोपी आनंद नवाबगंज के कौड़िहार का रहने वाला है जो बस अड्डे पर स्थित चाय की दुकान में काम करता है।