फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga Yamuna water level

गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से बनी रही परेशानी

Thu, 29 Aug 2019 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ganga Yamuna water level
Ganga Yamuna water level - फोटो : CITY DESK
प्रभावित क्षेत्रों के लोग सुरक्षित स्थानों पर तलाशते रहे ठिकाना
विज्ञापन

आधा सेंटीमीटर की रफ्तार से यमुना, एक सेंटीमीटर बढ़ती रही गंगा
हरिद्वार, नरौरा, कानपुर से छोड़ा गया तकरीबन तीन लाख क्यूसिक पानी
प्रयागराज। गंगा यमुना के बढ़ते जलस्तर का कहर बुधवार को भी जारी रहा, हालांकि गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने की गति बहुत धीमी रही। रात तकरीबन दस बजे गंगा का फाफामऊ में जलस्तर 80.90 मीटर तथा छतनाग में 79.96 मीटर जबकि नैनी में यमुना का जलस्तर 80.69 रिकार्ड किया गया।
इस बीच शाम छह से सात बजे के बीच गंगा का जलस्तर स्थित रहा लेकिन इसके बाद फिर दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा। बाढ़ नियंत्रण केंद्र के मुताबिक यमुना आधा सेंटीमीटर जबकि गंगा का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ना जारी रहा। हालांकि अनुमान है कि बृहस्पतिवार को दोनों ही नदियों का जलस्तर स्थिर रहेगा।
विज्ञापन

उधर, बुधवार को गंगा में हरिद्वार से 41,118 क्यूसिक, नरौरा से 91621 और कानपुर से दो लाख पांच हजार 608 क्यूसिक यानी तकरीबन तीन लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया। गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने से संगम क्षेत्र के अतिरिक्त पासपड़ोस के क्षेत्रों से लोगों ने अपना सामान हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। पूरे दिन नदियों के जलस्तर को लेकर प्रभावित क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed