फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga Gurukulam School: Children mesmerized everyone with their presentations

Ganga Gurukulam School : बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबको किया मंत्रमुग्ध, वार्षिकोत्सव में हुए विविध आयोजन

Sun, 10 Nov 2024 06:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Nov 2024 06:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम ने अभिनव कार्यक्रम के ल िए सभी को बधाई दी एवं बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्हें देश का भविष्य बताया।उन्होंने कहा कि बच्चों की उम्र में तेजी से विकास होता है।

विज्ञापन
Ganga Gurukulam School: Children mesmerized everyone with their presentations
गंगा गुरुकुलम स्कूल में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन






गंगा गुरुकुलम विद्यालय फाफामऊ में वार्षिकोत्सव के मौके पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मनमोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप के साथ किया गया। 
विज्ञापन


विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्य रेखा बैद ने मुख्य अतिथि डाॅ. साक्षी राजोरिया बंसल को पौध देकर उनका सम्मान किया। उसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया। कक्षा दो के छात्रों ने जीवन की सकारात्मकता पर सुंदर प्रेरणादायक अंग्रेजी ग्रुप सांग, अंग्रेजी नाटक विंग्स ऑफ चेंज के माध्यम से सभी को परिवर्तन को शाश्वत नियम बताया। कक्षा एक के छात्रों ने भी प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डाॅ. साक्षी राजोरिया बंसल ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के अद्भुत कौशल की प्रशंसा की। कहा ये बच्चे ही देश के भावी कर्णधार हैं तथा इनको सुसंस्कारी बनाकर, इनका सर्वांगीण विकास करने में गंगागुरूकुलम विद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है जो कि अत्यन्त सराहनीय है और आज के समाज के लिए अत्यावश्यक है। प्राइमरी काॅर्डिनेटर कविता चक्रवर्ती ने अभिभावकोें को उनके अपार सहयोग के लिए धन्यवाद दिया तथा कर्मचारियों के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोई भी कार्यक्रम तभी सफल हो सकता है जब सभी का पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त हो। 

Trending Videos

Ganga Gurukulam School: Children mesmerized everyone with their presentations
गंगा गुरुकुलम स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।

कक्षा चार के बच्चों द्वारा ‘सुनो कहानी’ नामक कठपुतली नाटिका का आयोजन किया गया, जिसमें कठपुतलियों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया गया, जो आकर्षित करने वाला था। कक्षा तीन के छात्रोें द्वारा ‘वी विल राॅक यू’ नामक पाश्चात्य नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने ‘फेयरी टेल थियेटर’ नामक नाटक प्रस्तुत किया जिसने सभागार में उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

कक्षा चार और पांच के छात्रों द्वारा अंग्रेजी कविता ‘द स्पाइडर एंड द फ्लाई’ प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में फ्लैश माॅब एवं क्लाउन डांस का आयोजन हुआ, जिसे कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया। इसके बाद कक्षा छह के छात्र-छात्राओं द्वारा लोकनृत्य ’विविधा’ का आयोजन किया गया जिसमे चार प्रदेशों के लोक नृत्यों की प्रस्तुति के द्वारा देश की विविधता पूर्ण संस्कृति को दर्शाया गया।

Ganga Gurukulam School: Children mesmerized everyone with their presentations
गंगा गुरुकुलम स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में मौजूद अतिथि। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम ने अभिनव कार्यक्रम के ल िए सभी को बधाई दी एवं बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्हें देश का भविष्य बताया।उन्होंने कहा कि बच्चों की उम्र में तेजी से विकास होता है। इस विकास के साथ अनेक परिवर्तन आते हैं, इस परिवर्तन में शिक्षकों एवं अभिभावकों का विशेष दायित्व है कि वह बच्चों को सही रास्ता दिखाएं और उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचने में उनकी सहायता करें।

साथ ही उन्होंने अभिभावकों से मोबाइल के प्रयोग पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि आप बच्चों के सामने मोबाइल का कम प्रयोग करेंगे तो वह भी इससे सीखेंगे कि हमें भी मोबाइल का प्रयोग कम करना चाहिए। पतंजलि समूह की सचिव डाॅ. कृष्णा गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों का व्यक्तित्व विकास होता है जो परम आवश्यक है। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की संयोजिका रिंकू श्रीवास्तव ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed