{"_id":"635984f18329810cd711f29d","slug":"ganga-covered-with-mud-preparations-for-worshiping-the-ghats-of-yamuna","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja 2022 : कीचड़ से पटे गंगा-यमुना के घाटों पर सूर्योपासना की तैयारी, संगम पर उमड़ेगी भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhath Puja 2022 : कीचड़ से पटे गंगा-यमुना के घाटों पर सूर्योपासना की तैयारी, संगम पर उमड़ेगी भारी भीड़
Thu, 27 Oct 2022 03:58 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 27 Oct 2022 03:58 AM IST
सार
लोक आस्था के ऊंचे मानकों पर स्थापित डाला षष्ठी व्रत के लिए इस बार भी संगम पर भीड़ उमड़ेगी, लेकिन गंगा में जलस्तर अधिक होने की वजह से घाटों पर दलदल बना हुआ है। अभी तक विद्युतीकरण का भी काम नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Prayagraj News : गंगा घाट पर भारी गंदगी। छठ पूजा करने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कीचड़ से पटे घाटों पर वेदियां बनाने और सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए जगह पक्की करने के साथ ही डाला षष्ठी व्रत की तैयारियां बुधवार को पूरी कर ली गईं। संगम समेत गंगा-यमुना के तटों पर रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इससे पहले संगम पर सविधि पूजन-अर्चन के साथ निर्विघ्न षष्ठी पूजन के लिए मां गंगा से आशीष मांगा गया।
विज्ञापन
Trending Videos
Prayagraj News : छठ पूजा के लिए गंगा घाट पर तैयारी करते तीर्थ पुरोहित।
- फोटो : अमर उजाला।
लोक आस्था के ऊंचे मानकों पर स्थापित डाला षष्ठी व्रत के लिए इस बार भी संगम पर भीड़ उमड़ेगी, लेकिन गंगा में जलस्तर अधिक होने की वजह से घाटों पर दलदल बना हुआ है। अभी तक विद्युतीकरण का भी काम नहीं हो सका है। ऐसे में चुनौतियां बढ़ गई हैं। उधर, पूर्वांचल छठ पूजा एवं विकास समिति के अध्यक्ष अजय राय ने वैदिक मंत्रों के साथ संगम तट पर कैंप कार्यालय की भूमि का पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj News : छठ पूजा के पहले बलुआ घाट पर लोगों ने पूजन सामग्री फेंक दिया है।
- फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान छठ पूजा निर्विघ्न कराने की मां गंगा से प्रार्थना की गई। पूजन में समिति के अजय राय के अलावा कृष्णानंद तिवारी, अरुण कुमार मालवीय, प्रसिद्ध नारायण पांडेय, संतोष कुमार शुक्ला, अभय नारायण पांडेय, राजेश कुमार, राजेश कुमार पांडेय, जेएन दुबे, ओपी सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
Prayagraj News : छठ पूजा के पहले बलुआ घाट कचरे से पटा।
- फोटो : अमर उजाला।
छठ पर्व के पहले गंगा और यमुना के घाटों पर गंदगी हो गई है।