फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga Basin buried killing leopard

गंगा कछार में तेंदुए को मारकर दफना दिया

Sat, 17 Jan 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 17 Jan 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज इलाके के गंगा कछार में घुड़सवार शिकारियों द्वारा एक तेंदुए को मार गिराने की खबर ने पुलिस और वन विभाग के अफसरों में खलबली मचा दी है। अति दुलर्भ प्रजाति के वन्य जीव तेंदुआ के शिकार करने वाले के घर में पुलिस ने शनिवार रात छापा मारा मगर कोई पकड़ा नहीं गया। पता चला कि तेंदुए ने कछार में दो लोगों को घायल कर दिया जिसके बाद शिकारियों ने उसे मारकर दफना दिया।
विज्ञापन


गांव वालों से पता चला कि यह तेंदुआ शनिवार सुबह मूसेपुर गांव के पास कछार में देखा गया। किसानों ने खेत में तेंदुए को देख शोर मचाया तो खबर एक से दूसरे गांव फैलती गई। घोड़े पर राइफल लेकर शिकारी आ गए। कई घुड़सवार शिकारियों ने कछार में घेराबंदी कर ली। फायर करने पर तेंदुआ खेत से निकलकर भागा तो शिकारियों ने उस पर फायरिंग की। भागने के दौरान तेंदुए ने लोगों पर हमला भी बोला। तैयापुर गांव के लल्लू पटेल और टेकारी गांव के बन्ने मियां तेंदुए के हमले में जख्मी हो गए। करीब दो घंटे बाद खेतों में छिपा तेंदुआ निकलकर भागा तो घात में लगे शिकारियों ने उसे तैयापुर और टेकारी के बीच गोली मारकर ढेर कर दिया। उसे कछार में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। दोपहर बाद यह खबर नवाबगंज थाने की पुलिस को मिली।
विज्ञापन


अति दुर्लभ वन्य जीव तेंदुए को मारना गंभीर अपराध है इसलिए एसओ नवाबगंज विजय प्रताप खुद पुलिस बल के साथ शिकारियों की तलाश में जुट गए। पुलिस को पता चला है कि तेंदुए को गोली मारने वाला शख्स टेकारी गांव का है। उसके घर में पुलिस ने देर शाम छापा मारा मगर वह नहीं मिला। इस बीच वन विभाग के सोरांव रेंजर एसएन श्रीवास्तव भी खबर पाकर टेकारी पहुंच गए। पुलिस और वन विभाग की टीम देर रात तक टेकारी और तैयापुर गांव के आसपास मारे गए तेंदुए के बारे में जानकारी जुटाती रही क्योंकि कोई कुछ भी बताने को राजी नहीं था। हालांकि वन विभाग के अफसरों का कहना है कि गड्ढा खोदकर शव निकालने पर ही साफ हो सकेगा कि वह तेंदुआ ही है या कोई और पशु।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed