फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Furore over calling Kinnar Arena and Pari Arena fake

हरिद्वार कुंभ से पहले फर्जी अखाड़ों की सूची पर मचा घमासान

Sat, 02 Jan 2021 10:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Jan 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Furore over calling Kinnar Arena and Pari Arena fake
prayagraj news : अखाड़ा परिषद की बैठक। - फोटो : prayagraj
हरिद्वार कुंभ से पहले फर्जी अखाड़ों की सूची को लेकर संतों में घमासान छिड़ गया है। 13 मान्यता प्राप्त अखाड़ों के अलावा अन्य गठित स्वयंभू अखाड़ों को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की ओर से फर्जी बताने के बाद शनिवार को एक-दूसरे पर तीखे आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। अखाड़ा परिषद ने तैयारी बैठक में विश्व अखाड़ा, किन्नर अखाड़ा और परी अखाड़ा को फर्जी बताकर उनकी भूमि सुविधाएं हरिद्वार कुंभ में रोकने के लिए प्रस्ताव पारित किया था।
विज्ञापन

Furore over calling Kinnar Arena and Pari Arena fake
prayagraj news : अखाड़ा परिषद की बैठक। - फोटो : prayagraj

सोसाइटी रजिस्ट्रार से ऐसे फर्जी अखाड़ों का पंजीयन निरस्त करने और हरिद्वार कुंभ में किसी तरह की भूमि सुविधा न दिए जाने संबंधी प्रस्ताव को लेकर शनिवार को विवाद खड़ा हो गया। अखाड़ा परिषद की बैठक में लिए गए इस निर्णय के बाद दो वर्ष पहले प्रयागराज कुंभ में किन्नर अखाड़े को मान्यता दिए जाने का औचित्य पर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Furore over calling Kinnar Arena and Pari Arena fake
prayagraj news : अखाड़ा परिषद की बैठक। - फोटो : prayagraj

वर्ष 2019 के प्रयागराज कुंभ में किन्नर अखाड़ा और जूना अखाड़ा के बीच आपसी समझौता हुआ था। उस समझौते के आधार पर किन्नर अखाड़े को 14वें अखाड़े के रूप में मान्यता दी गई थी। इसी आधार पर प्रयागराज कुंभ मेला में किन्नर अखाड़ा ने शाही स्नान किया था। कुंभ के पूर्व मान्यता देने पर विवाद भी उठा था, लेकिन बाद में सब कुछ सामान्य हो गया था और शाही स्नान की अनुमति किन्नरों को मिल गई थी। लेकिन नए विवाद से किन्नर अखाड़ा और अखाड़ा परिषद के बीच दरार आ गई हैं। इससे किन्नर अखाड़े के संन्यासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।

 

विज्ञापन

Furore over calling Kinnar Arena and Pari Arena fake
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी

किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष को रचनात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा लगने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार कुंभ से पहले इस तरह का विवाद खड़ा करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार कुंभ में उत्तराखंड सरकार किन्नर अखाड़ा को भूमि सुविधाएं हर हाल में देगी और वहां शिविर जरूर लगाया जाएगा।


उधर, परी अखाड़े की आद्या पीठाधीश्वर स्वयंभू शंकराचार्य त्रिकाल भवंता ने भी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि को चेतावनी दी। परी पीठाधीश्वर ने बताया कि परी अखाड़ा वैधानिक रूप से गठित और पंजीकृत संस्था है। इसे फर्जी बताना हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि कुंभ, अर्धकुंभ और महाकुंभ हिंदू संस्कृति के स्नान पर्व हैं और इसमें धार्मिक व सांस्कृतिक संगठनों की भागीदारी होती है। हरिद्वार कुंभ में परी अखाड़े को बसने से नहीं रोका जा सकता।

  • प्रयागराज के कुंभ में किन्नरों का जूना अखाड़े में विलय हुआ था। इस पर मुझे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन इससे किन्नर अखाड़े को मान्यता नहीं मिल जाती। देश में तेरह अखाड़ों के अलावा किसी 14वें अखाड़े को मान्यता नहीं दी गई है। परी अखाड़ा, किन्नर अखाड़ा और विश्व आध्यात्म अखाड़ा सब फर्जी हैं। इनको भूमि सुविधाएं न देने का प्रस्ताव परित किया गया है।  -महंत नरेंद्र गिरि महाराज, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद 

 

Furore over calling Kinnar Arena and Pari Arena fake
prayagraj news : किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी। - फोटो : prayagraj

आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने अखाड़ा परिषद के खिलाफ खोला मोर्चा

किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने अखाड़ा परिषद के द्वारा 13 अखाड़ों के अलावा अन्य अखाड़ों को फर्जी बताने पर नाराजगी जाहिर की है। कहा कि संविधान में किन्नरों को सबसे बराबरी का दर्जा दिया गया है और किसी तरह का भेदभाव नहीं किया गया है, बावजूद इसके अखाड़ा परिषद बारंबार किन्नरों अपमानित करने का कार्य कर रहा है।

अखाड़ा परिषद किन्नरों को हेय दृष्टि से देखता है और उन्हें समाज की मुख्य धारा में आने पर रोड़ा अटका रहा है। कहा कि किन्नरों से सम्मान की लड़ाई वह जारी रखेंगी। 2019 के प्रयागराज के कुंभ में भी इसी तरह का कुत्सित प्रयास किया गया था जो जूना अखाड़े के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हुआ था। 

 

गणतंत्र और संविधान की रक्षा करना सबकी जिम्मेदारी है। सबसे पुराना किन्नर समाज है। 2013 और 2019 के कुंभ में सरकार ने मान्यता देते हुए भूमि सुविधा दी थी। 2021 के हरिद्वार कुंभ में भी रावत सरकार किन्नर अखाड़े को सारी सुविधाएं देगी जो अन्य अखाड़ों को दी जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed