फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   During the SP government, daughters used to be confined to their homes as soon as the clock struck five

यूपी : सपा सरकार में शाम पांच बजते ही घरों में कैद हो जाती थीं बेटियां, सपा है वंशवाद की पार्टी

Wed, 26 Aug 2026 08:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Aug 2026 08:38 PM IST
सार

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बुधवार को हमला बोला है। जिला पंचायत सभागार में उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी और शाम पांच बजे के बाद बेटियां घर से बाहर निकलने से डरती थीं।

विज्ञापन
During the SP government, daughters used to be confined to their homes as soon as the clock struck five
स्वतंत्रदेव सिंह, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बुधवार को हमला बोला है। जिला पंचायत सभागार में उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी और शाम पांच बजे के बाद बेटियां घर से बाहर निकलने से डरती थीं।

विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में गुंडों और अपराधियों के काफिले के आगे मंत्रियों और जजों तक की गाड़ियां रुक जाती थीं, लेकिन योगी सरकार ने इस गुंडागर्दी का पूरी तरह सफाया किया है।

विज्ञापन

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज राज्य में शांति, सुरक्षा और समृद्धि का माहौल है, जो अखिलेश यादव को पच नहीं रहा है। सपा वंशवाद की पार्टी है, जो बिना सत्ता के नहीं रह सकती। इनके पास लूट-खसोट के अलावा कोई दूसरा काम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकाल में पिछले 9 वर्षों में 9 लाख नौकरियां पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल तरीके से दी गई हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब से जुड़े फैसले पर असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया पर बोलते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून अपना काम करता है और हम अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं, इसलिए सभी को नियमों का पालन करना चाहिए। वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया। कहा कि कांग्रेस ने 75 वर्षों के अपने शासनकाल में देशहित में कोई ठोस फैसला नहीं लिया।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज देश और यूपी विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। धारा 370 हटने से लेकर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और गरीबों को मिल रहा मुफ्त राशन व पक्के मकान देश के मजबूत नेतृत्व की गवाही दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed