फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Furniture businessman hanged his life, created a furore in the family

फर्नीचर व्यवसायी ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 13 Dec 2020 02:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Dec 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Furniture businessman hanged his life, created a furore in the family
prayagraj news : रितेश केशरवानी (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj
कोतवाली क्षेत्र के चौक निवासी फर्नीचर कारोबारी रितेश केशरवानी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस का कहना है कि व्यापारी ने घरेलू विवाद में यह कदम उठाया। 
विज्ञापन

चौक  निवासी रितेश (44)  पुत्र इंद्रसेन फर्नीचर का व्यवसाय करते थे। चौक में नीम के पेड़ के पास उनकी दुकान है। इसी बिल्डिंग में वह परिवार समेत रहते भी थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को उनकी दुकान का बाहर से सामान आया था। रात 11 बजे के करीब खाना खाने के बाद वह नीचे बने गोदाम में चले गए। करीब एक घंटे बाद उनकी पत्नी पहुंची तो उन्हेें फंदा पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। तब तक अन्य परिजन भी आ गए और उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव मर्चरी भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में जानकारी मिली कि व्यापारी जल्दी गुस्सा हो जाया करते थे। शुक्रवार रात किसी बात को लेकर उनका पत्नी से विवाद हुआ था। जिसके बाद वह नीचे चले गए। मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। उधर, शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। रितेश की दो बेटियां व एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed