Prayagraj : अवैध संबंधों के शक में दोस्त पर पेट्रोल फेंककर जिंदा जलाया, अस्पताल में हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार
सोहबतियाबाग के रहने वाले भानू यादव (56) की पत्नी की मौत हो चुकी है। परिवार में और कोई नहीं है। वह अकेला रहता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 28 अगस्त को वह रेलवे डाट का पुल के बगल में बैठा था। उसी दौरान पर पेट्रोल फेंककर जिंदा जला दिया गया।
विस्तार
जार्जटाउन थाना क्षेत्र के सोहबतियाबाग में अवैध संबंधों के शक में एक अधेड़ पर पेट्रोल फेंक कर जिंदा जला दिया। घटना के समय अधेड़ और आरोपी दोनों साथ में नशा कर रहे थे। इसी दौरान उनमें विवाद हुआ। गंभीर हालत में उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पहले धारा 326 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। बाद में उसे हत्या में तरमीम करते हुए आरोपी को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया।
सोहबतियाबाग के रहने वाले भानू यादव (56) की पत्नी की मौत हो चुकी है। परिवार में और कोई नहीं है। वह अकेला रहता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 28 अगस्त को वह रेलवे डाट का पुल के बगल में बैठा था। उसी दौरान पर पेट्रोल फेंककर जिंदा जला दिया गया। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। भानू की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोगों ने किसी तरह से आग बुझाई और पुलिस को सूचना देकर उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया।
दम तोड़ने से पहले लिया आरोपी का नाम
सूचना मिलने पर बहन अनीता यादव अस्पताल पहुंच गईं। भानू की हालत बहुत नाजुक थी। हालांकि उसने बताया कि पड़ोस के लखन ने ही उस पर पेट्रोल फेंककर जलाया है। अनीता की तहरीर पर पुलिस ने लखनऊ के खिलाफ धारा 326 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। हालांकि वह फरार हो गया था। 30 अगस्त को भानू की अस्पताल में मौत हो गई। दारागंज एसओ राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि एफआईआर में धारा 302 बढ़ाकर आरोपी लखन को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में पता चला कि लखन और भानू में दोस्ती थी। लखन उस पर हमेशा विश्वास करता था। दोनों साथ में नशा भी करते थे। उस दिन भी नशे के दौरान ही विवाद हुआ और लखन ने भानू पर पेट्रोल फेंक दिया। एसओ ने बताया कि आरोपी लखन की उम्र 60 साल से अधिक है। उसे बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया।