फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fraud of more than one crore in the name of online trading

Fraud Case :  ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक करोड़ से ज्यादा की ठगी, फर्म के चार लोग नामजद

Sun, 30 Oct 2022 11:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Oct 2022 11:30 PM IST
सार

लखनऊ में भूखंड लेने के लिए उसकी ओर से भी आरटीजीएस व अन्य माध्यमों से एक करोड़ से ज्यादा की रकम जमा करा दी गई। बाद में भूखंड विवादित होने की जानकारी मिलने पर उसने रकम वापस मांगी। जिस पर उसे अलग-अलग चेक दिए गए।

विज्ञापन
Fraud of more than one crore in the name of online trading
online fraud

विस्तार

सिविल लाइंस में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक करोड़ से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए भुक्तभोगी पवन कुमार यादव ने ट्रेडिंग फर्म के चार लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। भुक्तभोगी की ओर से पुलिस को तहरीर देकर बताया गया है कि पीडी टंडन मार्ग कानपुर रोड पर आरडीएम ट्रेडर्स व आरडीएम कंसल्टेंसी के नाम से फर्म है। आरोप है कि यहां ऑनलाइन ट्रेडिंग मेें निवेश कर बढ़ी रकम वापस करने का दावा किया जाता है। 

विज्ञापन



लखनऊ में भूखंड लेने के लिए उसकी ओर से भी आरटीजीएस व अन्य माध्यमों से एक करोड़ से ज्यादा की रकम जमा करा दी गई। बाद में भूखंड विवादित होने की जानकारी मिलने पर उसने रकम वापस मांगी। जिस पर उसे अलग-अलग चेक दिए गए। लेकिन यह सभी बाउंस हो गए। 
विज्ञापन



आरोप है कि बाद में पता चला कि उक्त लोगों दोगुना करने के नाम पर रकम हड़प लेते हैं। जब भी वह रकम वापस मांगता है तो फर्म के शुभम राजा, रजत, विक्की मौर्य व रमेश चंद्र वर्मा खुद को एक राजनीतिक दल का नेता बताकर धमकी देते हैं। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed