फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fraud of millions by opening fake finance company, arrested

फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लाखों का फर्जीवाड़ा, गिरफ्तार 

Mon, 14 Dec 2020 01:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Dec 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fraud of millions by opening fake finance company, arrested
धोखा - फोटो : demo pic
सिविल लाइंस में फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लाखों रुपये हड़प लिए गए। खुद को मालिक बताने वाले शख्स  ने ग्राहकों के साथ ही कर्मचारियों की तनख्वाह का पैसा भी हड़प कर लिया। फर्जीवाड़े की जानकारी पर कर्मचारियों ने शिकायत की जिस पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


राजरूपपुर निवासी कीर्ति जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि हरीश उर्फ सौरभ श्रीवास्तव ने सिविल लाइंस स्थित विनायक त्रिवेणी टॉवर में साक्षी फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी खोली। जहां उसके साथ ही कई अन्य लोग काम करते थे। कर्मचारियों के माध्यम से संचालक कंपनी में लोगों के खाते, आरडी, एफडी खोलवाए। रुपये जमा करने वाले ग्राहकों ने पासबुक व अन्य कागजात मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। कर्मचारियों को तनख्वाह भी नहीं दी।
विज्ञापन


जानकारी पर पता चला कि आरोपी अपने बोर्ड पर दूसरी कंपनी का सीआईएन नंबर लगाकर फर्जी कंपनी संचालित करता रहा और लोगों की रकम हड़प कर गया। रविवार को कीर्ति समेत अन्य कर्मचारियों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed