फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   fraud of 74 lakhs rupees, case filed

प्लाट दिलाने के नाम 74 लाख ठगने वालों की तलाश में दबिश

Thu, 29 Oct 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
fraud of 74 lakhs rupees, case filed
fraud of 74 lakhs rupees, case filed
प्रयागराज। उतरांव के रहने वाले रिटायर्ड फौजी राजपति यादव को सोरांव में प्लाट दिलाने के नाम पर 74 लाख रुपये ठग लिए गए। जब काफी दिन तक उन्हें प्लाट के कागज नहीं दिए गए तो उन्होंने कई जगह शिकायत की। इसके बाद ठगों ने उन्हें लालच दिया कि वे बेटे की नौकरी हाईकोर्ट में लगवा देंगे। ठगी करने वाला एक शख्स खुद को सरकारी वकील बताता है। पुलिस ने बुधवार को कुछ आरोपियों की तलाश में दबिश दी।
विज्ञापन

उतरांव के राजपति यादव रिटायर्ड फौजी हैं। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने बिजनेस के लिए जमीन देखना शुरू किया। सोरांव का रहने वाला शमीम अहमद उनसे मिला और खुद को सरकारी वकील बताया। उन्हें सोरांव में 800 वर्ग गज प्लाट दिखाया गया। शमीम के गिरोह में तमाम लोग थे। सभी खुद को कुछ न कुछ बताते थे। राजपति उनके प्रभाव में आ गए और उन्होंने 74 लाख रुपये प्लाट के लिए दे दिया। करीब दो साल पहले राजपति ने उन्हें पैसे दिए।
विज्ञापन

इसके बाद प्लाट के कागज देने में वे लोग आनाकानी करने लगे। रोज एक बहाना बनाते थे। इसके बाद शमीम ने राजपति से कहा कि अगर वह जमीन नहीं दिला पाया तो उनके बेटे की नौकरी हाईकोर्ट में लगवा देगा। बाकी पैसा उसे धीरे धीरे कर वापस कर देगा। राजपति इस पर भी राजी हो गए। काफी समय हो गया तो वह समझ गए के वे ठगों के गिरोह के चक्कर में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वे महीनों रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दौड़ते रहे। कुछ दिन पहले वे आईजी केपी सिंह से मिले। उनके निर्देश पर दो दिन पहले उतरांव थाने में शमीम, अहमद, प्रमोद शर्मा, रमेश यादव, अनीस, कैफ, सैफ, शाहिद, पवन और मनोज के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर उतरांव ने बताया कि ठगों की तलाश में दबिश दी जा रही है। राजपति यादव से भी जमीन वाले कागजात उपलब्ध कराने को कहा गया है। विवेचक अमर नाथ सिंह ने बताया कि शमीम अहमद ही मुख्य आरोपी है। वह खुद को एजीए बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed