फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fraud in online shopping: Laptop ordered by paying 54 thousand, company sent induction stove

ऑनलाइन शॉपिंग में ठगी : 54 हजार भुगतान कर मंगाया लैपटॉप, कंपनी ने भेज दिया इंडक्शन चूल्हा

Mon, 15 May 2023 12:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 May 2023 12:54 PM IST
सार

श्वेता इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीजेएमसी की पढ़ाई कर रही है। उसने बताया कि नौ मई को उसने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन से आसुस ब्रांड का एक लैपटॉप आर्डर किया था। इसके लिए उसने 54,479 रुपये का एडवांस ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया।

विज्ञापन
Fraud in online shopping: Laptop ordered by paying 54 thousand, company sent induction stove
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सावधान रहें, नहीं तो आपके साथ ठगी हो सकती है। सोहबतियाबाग निवासी छात्रा श्वेता मिश्रा के साथ ऐसा ही हुआ। उसने 54 हजार रुपये भुगतान करके ऑनलाइन लैपटॉप मंगाया, लेकिन उसे इंडक्शन चूल्हा भेज दिया गया। इसके बाद शिकायत करने पर कंपनी की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। पांच दिन बाद शिकायत पर कार्रवाई करने की बात कहकर टरका दिया गया।

विज्ञापन

श्वेता इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीजेएमसी की पढ़ाई कर रही है। उसने बताया कि नौ मई को उसने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन से आसुस ब्रांड का एक लैपटॉप आर्डर किया था। इसके लिए उसने 54,479 रुपये का एडवांस ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया। रविवार को कूरियर कंपनी कर्मचारी ऑर्डर की डिलीवरी के लिए उसके घर पहुंचा। इस दौरान वह घर पर नहीं थी। ऐसे में उसकी मां ने डिलीवरी रिसीव कर ली।

विज्ञापन

कुछ देर बाद श्वेता घर पहुंची और पैकिंग को खोला तो उसके होश उड़ गए। उसमें लैपटॉप की जगह इंडक्शन चूल्हा था। श्वेता ने बताया कि उसने तुरंत कंपनी के कस्टमर केयर पर ऑनलाइन शिकायत की, जिस पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। कॉल व मेल से शिकायत करने पर भी सिर्फ यही कहा गया कि इस संबंध में पांच दिन बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। फिलहाल श्वेता ने इस मामले की शिकायत नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर पर की है। साथ ही ई-एफआईआर भी दर्ज करा दी है।

पुलिस या उपभोक्ता फोरम से कर सकते हैं शिकायत

साइबर मामलों के एक्सपर्ट व सीओ साइबर थाना अतुल यादव कहते हैं कि गलत सामान की डिलीवरी पर सीधे कंपनी में शिकायत दर्ज कराएं। अधिकांश कंपनियां खुद समयबद्ध तरीके से शिकायत का निस्तारण करती हैं। इसके बावजूद अगर कोई कंपनी ऐसा नहीं करती है तो यह मामला ठगी की श्रेणी में आता है। ऐसे में स्थानीय पुलिस या फिर उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed