फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   four tains canceled before running 219 passengars left for mumbai

चलने से पहले ही चार ट्रेनें निरस्त,219 यात्री गए मुंबई

Wed, 03 Jun 2020 12:49 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
four tains canceled before running 219 passengars left for mumbai
प्रयागराज, शिवगंगा एवं पूर्वा एक्सप्रेस के संचालन के बाद मंगलवार से मुंबई के लिए भी ट्रेनों की शुरूआत हो गई। 72 दिन के बाद प्रयागराज से दो ट्रेनें मुंबई के लिए गई। यह दोनों ही ट्रेनें प्रयागराज छिवकी से गई। इस बीच मंगलवार को प्रयागराज छिवकी आने वाली चार ट्रेनें संघमित्रा एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस, गोरखपुर-अहमदाबाद, पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस निरस्त रही। जबकि उक्त ट्रेनों को छिवकी के रास्ते अपने गंतव्य के लिए रवाना होना था।
विज्ञापन

प्रयागराज छिवकी से मंगलवार की सुबह सबसे पहले लोकमान्य तिलक के लिए मुंबई जनता एक्सप्रेस रवाना हुई। इस ट्रेन से कुल 48 यात्री रवाना हुए। इसके बाद दिन में वाराणसी से मुंबई जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस से 171 यात्री अपने गंतव्य के लिए गए। इस तरह से इन दोनों ट्रेनों से कुल 219 यात्री रवाना हुए। वहीं दूसरी ओर प्रयागराज जंक्शन की बात करें तो 72 दिन के बाद हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस यहां पहुंची। इसके पूर्व अलीपुरद्वार से दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस भी जंक्शन आई। इसके अलावा गाजीपुर-दिल्ली सुहेलदेव एक्सप्रेस भी प्रयागराज पहुंची। वहीं शाम को प्रयागराज एक्सप्रेस आदि ट्रेनें भी अपने नियत समय से रवाना हुई।
विज्ञापन

प्रयागराज एक्सप्रेस में क्यू आर आधारित आरक्षित टिकट स्कैनिंग प्रणाली हुई लागू
0 प्रयागराज जंक्शन पर पॉयलट प्रोजेक्ट के रूप में क्यूआर आधारित आरक्षित टिकट स्कैनिंग प्रणाली लागू की गई है। इस प्रणाली के कार्यान्वयन के लिए आईआरसीटीसी सर्वर से सीधे क्यू आर कोड उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्रयागराज एक्सप्रेस से सफर करने वाले सभी आरक्षित यात्रियों के मोबाइल पर एक क्यूआर कोड भेजा गया। स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को अपने मोबाइल फोन पर आए क्यूआर कोड कंप्यूटर पर दिखाना पड़ा। इसके बाद कोड स्कैनर द्वारा स्कैन किया गया और रेलवे के सिस्टम में यात्री बोर्डिग की पुष्टि स्वचालित रूप से हो गई। इस व्यवस्था से किसी भी यात्री को टीटीई द्वारा ऑन बोर्ड चेक करने की आवश्यकता नहीं पड़ी, क्योंकि यात्री के बोडिंग की जानकारी सिस्टम में पहले ही दर्ज हो गई। सीनियर डीसीएम अंशु पांडेय ने बताया कि इस मामले में आईआरसीटीसी से विचार विमर्श किया जा रहा है कि क्यू आर कोड सभी ट्रेनों के आरक्षित यात्रियों को भेजा जा सके और यह योजना सभी स्टेेशनों पर लागू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed