फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four criminals of Jharkhand gang arrested for stealing from jewellery shop

Prayagraj : ज्वेलरी की दुकान से चोरी करने वाले झारखंड गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

Tue, 17 Feb 2026 04:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 17 Feb 2026 04:42 PM IST
सार

कैंट थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक ज्वेलरी की दुकान से लाखों के आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने तीन दिन बाद खुलासा कर दिया है। झारखंड के गिरोह ने रेकी के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Four criminals of Jharkhand gang arrested for stealing from jewellery shop
कैंट थाना पुलिस गिरफ्त में आभूषण चोरी करने वाले आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कैंट थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक ज्वेलरी की दुकान से लाखों के आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने तीन दिन बाद खुलासा कर दिया है। झारखंड के गिरोह ने रेकी के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सोमवार को पुलिस ने झारखंड के साहिबगंज निवासी आरोपी बकरीदउल शेख उर्फ पोपो (21), समीउल शेख उर्फ छोटू (20), परवेज आलम उर्फ तौशीफ उर्फ नेपाली (21) और अतरसुइया मीरापुर निवासी गौरव कनौजिया उर्फ मुकुल को काली पलटन बाबा जी की कुटी के पास से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि गंगानगर नेवादा निवासी चंदन उर्फ प्रियांशु वर्मा की सदर बाजार स्थित ज्वेलरी की दुकान में शुक्रवार रात चोरी की वारदात हुई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि आरोपी कई साल से करेली क्षेत्र की झुग्गी बस्ती में रह रहे हैं। आरोपियों के पास से 450 ग्राम पीली धातु (सोना) व 1.8 किलो सफेद धातु (चांदी) और घटना में प्रयुक्त दो बाइक व लोहे की रॉड बरामद हुई है। पूछताछ में गैंग के मुख्य सरगना अशद व नीरज के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेकी कर दिया था वारदात को अंजाम

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी घटना को अंजाम देने के लिए करेलाबाग के श्रवण कुमार की बाइक मांग कर लाए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह घरों व दुकानों की पहले रेकी करते थे और फिर वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के दौरान बकरीदउल शेख व परवेज आलम बाहर खड़े होकर रेकी कर रहे थे, जबकि अन्य आरोपी अंदर चोरी कर रहे थे। आरोपी समीउल शेख व गौरव कन्नौजिया पर तीन-तीन और परवेज आलम पर चार एफआईआर दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed