फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four arrested for withdrawing money by inserting a metal strip into an ATM

Prayagraj : एटीएम में धातु की पट्टी फंसाकर रुपये निकालने वाले चार गिरफ्तार, लंबे समय से क रहे था जालसाजी

Mon, 10 Nov 2025 05:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Nov 2025 05:17 PM IST
सार

एटीएम में धातु की स्ट्रिप को फंसाकर रुपये निकालने वाले चार आरोपियों को टीकरमाफी मोड़ के पास से रविवार को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से तीन एटीएम कार्ड, स्ट्रिप, मोबाइल सेट, बाइक और रुपये बरामद किए गए हैं। दोपहर बाद सभी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Four arrested for withdrawing money by inserting a metal strip into an ATM
झूंसी पुलिस के हत्थे चढ़े एटीएम में स्ट्रिप लगाकर पैसे उड़ाने के जालसाज आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एटीएम में धातु की स्ट्रिप को फंसाकर रुपये निकालने वाले चार आरोपियों को टीकरमाफी मोड़ के पास से रविवार को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से तीन एटीएम कार्ड, स्ट्रिप, मोबाइल सेट, बाइक और रुपये बरामद किए गए हैं। दोपहर बाद सभी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

तीन दिन पहले छतनाग रोड स्थित एक एटीएम में धातु की स्ट्रिप लगाकर एक शातिर रुपये निकाल रहा था तभी लोगों ने उसे दबोचकर जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि एटीएम से पैसा निकालने का एक गैंग काम करता है।

विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सुनील कुमार पुत्र शिव पूजन निवासी हरिपुर थाना हंडिया, सौरभ कुमार पुत्र राम बहादुर निवासी चिल्लाकला सोहागी रीवा मध्य प्रदेश हाल पता करहुवां थाना उतरांव प्रयागराज, प्रियांशु भारतीय पुत्र सर्वजीत निवासी हरिपुर बींदा थाना हंडिया एवं गुड्डू उर्फ विजय कुमार पुत्र राजू निवासी हरिपुर बिदा थाना हंडिया, मूल पता महरुडीह थाना नवाबगंज को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रिप में फंसे नोट को निकालते थे बाद में

एसआई कमलेश पटेल, हरिशंकर मिश्र एवं अखिल ओझा ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त अलग-अलग एटीएम कक्ष में पहुंचकर लोगों को धोखे में रखकर एटीएम कार्ड बदल लेते थे। उनके एटीएम कार्ड का पासवर्ड प्राप्त कर लेते थे। बाद में दूसरी एटीएम से रुपये निकाल लेते थे। इतना ही नहीं स्ट्रिप को एटीएम में उस ओर चिपका देते थे, जहां से पैसे निकलते हैं। जब कोई व्यक्ति पैसे निकालने आता तो वह रुपये मशीन से बाहर निकलने की बजाए उसी स्ट्रिप में फंस जाता। लोग मशीन खराब समझकर लौट जाते थे। इसके शातिर भीतर घुसते और स्ट्रिप में फंसे पैसे निकालकर नौ-दो ग्यारह हो जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed