फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four accused of killing dolphin have been jailed, eight are not known

डाल्फिन को मारने के चार आरोपी गए जेल, आठ का पता नहीं

Thu, 14 Jan 2021 10:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Four accused of killing dolphin have been jailed, eight are not known
डॉल्फिन - फोटो : अमर उजाला
पंद्रह दिन पहले प्रयागराज जल शाखा की शारदा सहायक नहर में मिली डाल्फिन मछली को ग्रामीणों ने आहार बनाने के लिए लाठी-डंडे के साथ ही धारदार हथियार से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब तक पुलिस कुल चार लोगों को इस मामले में जेल भेज चुकी है, जबकि आठ लोगों को चिह्नित करने का दावा किया जा रहा है। इन आठ लोगों के नामों का पुलिस खुलासा नहीं कर रही है। तर्क है कि नाम सामने आने के बाद आरोपी फरार हो सकते हैं। 
विज्ञापन


 नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोथरिया गांव के पास प्रयागराज जलशाखा की शारदा सहायक नहर में 31 दिसंबर 2020 को डॉल्फिन मछली को ग्रामीणों ने आहार बनाने के लिए लाठी-डंडे के साथ ही धारदार हथियार से प्रहार कर मार डाला था। दूसरे दिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस व वन विभाग की टीम हरकत में आई। डाल्फिन का पोस्टमार्टम कराने के बाद अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वीडियो क्लिप के सहारे पुलिस ने राहुल कुमार निवासी आजाद नगर, थाना ऊंचाहार, राहुल कुमार, अनुज कुमार निवासी हरिहरपुर, कोतवाली ऊंचाहार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक और आरोपी आशीष निवासी गंगसरी, थाना ऊंचाहार, जनपद रायबरेली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नवाबगंज थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह का कहना है कि डाल्फिन को मारने में कुल 12 लोगों को चिह्नित किया गया है। वीडियो क्लिप से सभी की पहचान की गई है। चार आरोपियों को जेल भेजा गया है। अभी आठ आरोपी फरार हैं। यदि चिह्नित आरोपियों के नाम उजागर कर दिए गए तो वे हाथ नहीं आएंगे। अधिकांश आरोपी रायबरेली जनपद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो बनाने वाला मछली को बचाने में रहा नाकाम

शारदा सहायक नहर में डाल्फिन मछली को कुछ लोगों ने बचाने की भी कोशिश की। पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई है कि वीडियो बनाने वाला युवक लगातार लोगों को रोकता रहा, लेकिन उसकी बात लोगों ने अनसुनी कर दी। वीडियो बनाने वाला भी अभी घर से फरार चल रहा है।

एसपी की अगुवाई में समोगरा में पुलिस ने दी दबिश

आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना बृहस्पतिवार की शाम पट्टी कोतवाली पहुंचे। सराफ अहमद की हत्या में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। इलाके के एक शातिर बदमाश के करीबी की तलाश में एसपी भारी फोर्स लेकर समोगरा जा धमके। पुलिस की कार्रवाई से गांव के लोग सहम गए। सूत्रों के अनुसार पुलिस की दबिश से पहले ही संदिग्ध बदमाश गांव से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed