{"_id":"6a4181e1f172197d140ade05","slug":"former-village-head-killed-after-being-hit-by-an-out-of-control-bike-allahabad-news-c-407-1-mn11001-16680-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बेकाबू बाइक की चपेट में आने से पूर्व प्रधान की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बेकाबू बाइक की चपेट में आने से पूर्व प्रधान की गई जान
Mon, 29 Jun 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: मांडा बसकडी में घटना की सूचना पर रोते बिलखते परिजन।फोटो कैप्शन मांडा: मृतक रामदत
क्षेत्र के बसकडी गांव निवासी व पूर्व प्रधान रामदत्त (65) की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रात करीब 8:30 बजे घर के सामने मिर्जापुर राजमार्ग पर खड़े थे, तभी मांडा रोड की ओर जा रहे बेकाबू बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल रामदत्त को परिजन तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। वहां, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पत्नी सुभद्रा व बेटों अनिल, सुनील, सुशील, रामकुमार और राजकुमार का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पूर्व प्रधान के निधन से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। इंस्पेक्टर अनिल वर्मा ने बताया कि मृतक के बेटे राजकुमार बिंद की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।