फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former MP Revati Raman said: NEET should be canceled and conducted again

पूर्व सांसद रेवती रमण बोले : निरस्त करके फिर से कराई जाए नीट, मेधावी छात्रों के साथ न्याय करे सरकार

Thu, 13 Jun 2024 05:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Jun 2024 05:17 PM IST
सार

पूर्व सांसद ने कहा कि इस परीक्षा परिणाम को लेकर हर तरफ आक्रोश व्याप्त है। देश के कई हिस्से से  परिक्षार्थी के आत्महत्या की खबरें आ रही हैं और छात्र अभिवावक लगातार आंदोलनरत हैं। इस नीट 2024 परीक्षा को आयोजित करने वाली संस्था की कार्यशैली पर कहीं न कहीं भ्रष्टाचार की बू आ रही है।

विज्ञापन
Former MP Revati Raman said: NEET should be canceled and conducted again
कुंवर रेवती रमण सिंह, पूर्व सांसद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को पत्र लिखकर मांग किया है कि नीट 2024 परीक्षा को निरस्त कर पुनः परीक्षा कराई जाए, ताकि मेधावी छात्रों के साथ न्याय हो सके।पूर्व सांसद ने कहा कि इस परीक्षा परिणाम को लेकर हर तरफ आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन




विज्ञापन






देश के कई हिस्से से  परिक्षार्थी के आत्महत्या की खबरें आ रही हैं और छात्र अभिवावक लगातार आंदोलनरत हैं। इस नीट 2024 परीक्षा को आयोजित करने वाली संस्था की कार्यशैली पर कहीं न कहीं भ्रष्टाचार की बू आ रही है। ऐसी दशा में नीट 2024 की परीक्षा को निरस्त कर पुनः परीक्षा कराई जाय और उच्च स्तरीय जांच करा कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही हो, ताकि लगातार हो रही प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन












मेजा के सपा विधायक संदीप पटेल ने नीट में धांधली की जांच की मांग की है। दोनों नेताओं ने कहा कि यह परीक्षा बच्चों के भविष्य से जुड़ी है। जिस तरह से भ्रष्टाचार और धांधली हुई है, उससे विद्यार्थियों का मनोबल टूटा है। आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। हम सरकार से मांग करते हैं की परीक्षा को रद्द कराया जाए। दोबारा नीट की परीक्षा हो और दोषियों पर कार्रवाई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed