{"_id":"5fd8db6e8ebc3e41a070676b","slug":"former-lover-defames-girl-by-making-fake-facebook-id","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी टूटने से नाराज युवक ने फर्जी फेसबुक आईडी बना लड़की को किया बदनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी टूटने से नाराज युवक ने फर्जी फेसबुक आईडी बना लड़की को किया बदनाम
Tue, 15 Dec 2020 09:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 15 Dec 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस लड़की से शादी होने वाली थी, उसी के नाम पर फेक फेसबुक आईडी बनाकर इटावा के एक युवक ने उसे बदनाम कर दिया। फेक आईडी पर युवक ने अपनी पूर्व मंगेतर की अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। जब युवती को उसके साथ पढ़ने वाली लड़कियों ने बताया तो उसके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई। लड़की ने आरोपी के खिलाफ नैनी कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नैनी कोतवाली के सीओडी रोड, मछली गेट के सामने रहने वाली एक युवती आईटीआई की छात्रा है। उसकी शादी इसी वर्ष गर्मी में इटावा के रहने वाले एक युवक के साथ तय हुई थी। शादी तय होने के बाद आईटीआई छात्रा का उसके मंगेतर से फोन पर बातचीत शुरू हो गई थी। इसी दौरान लड़की के घरवालों को लड़के के बारे में कुछ गलत जानकारी हुई तो इन लोगों ने शादी तोड़ दी। उसके बाद छात्रा ने भी उस लड़के से बातचीत करना बंद कर दिया।
लड़की के अनुसार शादी टूटने से बौखलाए लड़के ने उसके नाम की फेसबुक पर एक फेक आईडी बनाई और उसमें उससे जुड़े दोस्तों और रिश्तेदारों को जोड़ लिया। उसके बाद उसने उस फेक आईडी पर लड़की की एडिट की गई अश्लील फोटो व वीडियो डालना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी जब लड़की को उसके जानने वालों के जरिए हुई तो उसके होश उड़ गए। उसने लड़के को फोन करके मना किया तो वह धमकी देने लगा। जिससे परेशान युवती ने अपने घरवालों को सारी बात बताई और फिर नैनी कोतवाली में इसकी लिखित शिकायत की। जिसकी जांच पुलिस कर रही है।