फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former inspector's son, five people including a history-sheeter arrested in firing in front of police post

Prayagraj : पुलिस चौकी के सामने फायरिंग में पूर्व दरोगा का बेटा, हिस्ट्रीशीटर समेत पांच हुए गिरफ्तार

Sat, 17 May 2025 03:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 May 2025 03:05 PM IST
सार

मामा भांजा चौकी के पास एक दिन पहले हुई फायरिंग के मामले में पूर्व दरोगा के बेटे, हिस्ट्रीशीटर समेत पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष का एक आरोपी शामिल है।

विज्ञापन
Former inspector's son, five people including a history-sheeter arrested in firing in front of police post
नैनी के मामा भांजा पुलिस चौकी के पास गोली चलने पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मामा भांजा चौकी के पास एक दिन पहले हुई फायरिंग के मामले में पूर्व दरोगा के बेटे, हिस्ट्रीशीटर समेत पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष का एक आरोपी शामिल है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कराते हुए 20 लोगों को आरोपी बनाया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पक्ष के रानू तिवारी, पीयूष मिश्रा, शैलेश उर्फ बाबा और महीप उर्फ मोनू द्विवेदी शामिल हैं। इनमें से रानू हिस्ट्रीशीटर है और उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


दूसरे पक्ष से वेद दुबे को गिरफ्तार किया गया है जो रिटायर दरोगा का बेटा है। इससे पहले एक पक्ष से नैनी के ओम शांतिपुरम मोहल्ला निवासी शिवम दुबे ने रिपोर्ट लिखाई। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार शाम मामा भांजा चौकी पर वह अपने सीनियर अधिवक्ताओं के साथ जमीन के मामले में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर रानू तिवारी 10-12 साथियों के साथ पहुंचे और फायरिंग करने लगे। गिट्टी व छर्रा लगने से कई लोग घायल हो गए। मामले में रानू तिवारी व एक दर्जन अज्ञात को आराेपी बनाया गया।
विज्ञापन


उधर, दूसरे पक्ष से नैनी के ददरी निवासी पीयूष मिश्रा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह अपने साथियों के साथ ददरी तालुका नौगंवा में रिश्तेदार जान्हवी पांडेय के प्लाॅट पर थे। बृहस्पतिवार दोपहर करण पांडेय, प्रमोद कुमार शर्मा, वेद प्रकाश, वेद व्यास, शिवम शुक्ला उर्फ अंशु, निर्भय द्विवेदी अपने कई साथियों के साथ बाउंड्री तोड़ रहे थे। विरोध पर विवाद शुरू कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों को मामा भांजा चौकी ले गई, जहां वेद प्रकाश फायरिंग करने लगा, जिससे पीयूष, शैलेश, आशीष मसीह घायल हो गए। पुलिस के हस्तक्षेप से उनकी जान बच सकी। तहरीर के आधार पर करण पांडेय, प्रमोद कुमार शर्मा, वेद प्रकाश, वेद व्यास, शिवम शुक्ला, निर्भय द्विवेदी व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed