फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Foreigners from 20 countries of the world including Canada, Italy, America will come to see the grandeur of Ma

Prayagraj : कनाडा, इटली, अमेरिका समेत दुनिया के 20 देशों से महाकुंभ का वैभव देखने आएंगे विदेशी

Fri, 13 Dec 2024 05:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Dec 2024 05:16 PM IST
सार

गंगा किनारे बसे क्रियायोग संस्थान में योगगुरु स्वामी योगी सत्यम की ओर से विदेशी भक्तों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां चल रही हैं। तकरीबन दो माह तक प्रयागराज आने वाले विदेशी भक्तों के रहने और खाने की व्यवस्था संगम किनारे शिविर और आश्रमों में की जा रही है।

विज्ञापन
Foreigners from 20 countries of the world including Canada, Italy, America will come to see the grandeur of Ma
महाकुंभ में हिस्सा लेने आई कैलगरी की सीए रेने। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक-सांस्कृतिक समागम वाले महाकुंभ का वैभव देखने के लिए दुनिया के 20 देशों से विदेशी भक्त महाकुंभ में आएंगे। गंगा किनारे बसे क्रियायोग संस्थान में योगगुरु स्वामी योगी सत्यम की ओर से विदेशी भक्तों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां चल रही हैं। तकरीबन दो माह तक प्रयागराज आने वाले विदेशी भक्तों के रहने और खाने की व्यवस्था संगम किनारे शिविर और आश्रमों में की जा रही है। यहां के 200 कमरों में उनके रहने का उचित प्रबंध किया जा रहा है।

विज्ञापन

भक्तगण आश्रम के भव्य शिविर में रोजाना सुबह-शाम क्रिया योग का अभ्यास करेंगे। आश्रम की सचिव मीरा माता और उपाध्यक्ष स्वामी शांतानंद ने बताया कि इटली, स्विट्जरलैंड के अलावा कनाडा, जर्मनी, ब्राजील, अमेरिका, आयरलैंड, सिंगापुर,लाटीविया, स्कॉटलैंड और पड़ोसी हिंदू राष्ट्र नेपाल से विदेशी भक्त विश्व के सबसे बड़े धार्मिक मेले में प्रयागराज आने को उत्सुक हैं। विदेशियों के आने का सिलसिला 15 दिसंबर के बाद से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

कनाडा की डॉक्टर स्यू डाइमंड और सीए रेने भारतीय ज्ञान परंपरा की हैं दीवानी

गंगा के किनारे बसे क्रियायोग आश्रम से जुड़ी कनाडा की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ. स्यू डाइमंड और कैलगरी की चाटर्ड एकांउटेंट रेने भारतीय ज्ञान परंपरा की खासी दीवानी हैं। इन्हें भारत आकर यहां की संस्कृति में रचना और बसना बेहद पसंद है। छह साल पहले हुए कुंभ के दौरान दोनों भारत आईं और संगम की रेती पर लगे विश्व के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को देख बेहद प्रभावित हुईं। तब यहां से जाते वक्त इन्होंने 2025 के महाकुंभ मेंं आने का संकल्प लिया था। महाकुंभ के लिए दोनों ने खास तैयारियां भी की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed