{"_id":"67f18c45fe4f51cf8b03008c","slug":"for-the-first-time-the-price-of-one-kg-silver-and-ten-grams-gold-were-equal-allahabad-news-c-3-1-ald1024-595767-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पहली बार एक किलो चांदी और दस ग्राम सोने के दाम रहे बराबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पहली बार एक किलो चांदी और दस ग्राम सोने के दाम रहे बराबर
विज्ञापन
सराफा बाजार में शनिवार को जो हुआ वह पहले कभी नहीं हुआ। संगमनगरी में पहली बार एक किलो चांदी और दस ग्राम सोने केे दाम बराबर रहे। इन दोनों का ही दाम 91800 रुपये रहा। कुछ कारोबारियों ने यह भी कहा कि उनके जीवन में यह पहला मौका है जब एक किलो चांदी और दस ग्राम सोने के दाम बराबर रहे।
बताया जा रहा है कि सोना व चांदी की लगातार बढ़ती कीमत पर अमेरिका के टैरिफ वार का असर पड़ने लगा है। चांदी के दाम अब लगातार कम हो रहे हैं। सोमवार एक अप्रैल को चांदी का दाम प्रयागराज में जहां 1,04,100 रुपये प्रति किलो था तो वहीं अब शनिवार को 91,800 पहुंच गया। इस तरह से छह दिन में एक किलो चांदी के दाम में 12,300 रुपये किलो की कमी दर्ज हुई है।
इसी तरह सोमवार को प्रति दस ग्राम सोना का रेट 92,100 रुपये था जो शनिवार को 91,800 हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि यह पहला मौका है जब एक किलो चांदी एवं दस ग्राम सोना का रेट बराबर रहा। कहा कि अमेरिका द्वारा विभिन्न देशों पर लगाए गए टैरिफ से सराफा बाजार पर बड़ा असर पड़ा है।
विज्ञापन
कारोबारी अमिताभ टंडन ने बताया कि ट्रंप के टैरिफ वार के चलते हर तरफ बिकवाली का माहौल बना हुआ है। खरीदारी कम हो रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम धड़ाम हो सकते हैं।
तारीख : सोना (रुपये प्रति दस ग्राम) : चांदी (रुपये प्रति किलो)
11 अक्तूबर 22 : 51,900 : 58,600
01 जनवरी 23 : 54,200 : 66,000
01 जून 23 : 62,100 : 73,400
01 जनवरी 24 : 62,900 : 74,900
01 जून 24 : 72,600 : 89,000
01 जनवरी 25 : 78,900 : 88,600
01 अप्रैल 25 : 92,100 : 1,04,100
05 अप्रैल 25 : 91,800 : 91,800