फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   For the first time in Jhusi, a leopard was caught on CCTV camera, seen at the gate of the STP plant.

Prayagraj News: झूंसी में पहली बार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ, एसटीपी प्लांट के गेट पर देखा गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
For the first time in Jhusi, a leopard was caught on CCTV camera, seen at the gate of the STP plant.
गंगापार के हनुमानगंज इलाके से निकलकर झूंसी में आया तेंदुआ पिछले पांच दिनों से लोगों को दहशत में डाले हुए है। अभी तक यह कहा जा रहा था कि तेंदुआ हरिश्चंद्र शोध संस्थान परिसर के भीतर घने जंगल में डेरा जमाए हुए है लेकिन मंगलवार की रात उसके झूंसी के गंगातट के किनारे की बस्ती में देखे जाने की चर्चा रही। इसी बीच रात में गंगा तट के किनारे बने एसटीपी प्लांट के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की तस्वीर कैद हो गई।
विज्ञापन

वह एसटीपी प्लांट के गेट से होकर आगे जाता हुआ दिखाई दिया है। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह वन विभाग के अधिकारियों को दी गई तो दोबारा उसकी तलाश शुरू की गई। हालांकि देर शाम तक फिर तेंदुए का कोई सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के छतनाग इलाके में स्थित हरिश्चंद्र शोध संस्थान (एचआरआई) परिसर के जंगल से निकलकर तेंदुआ अब आसपास के इलाके में धमा चौकड़ी कर रहा है। एचआरआई परिसर में तेंदुए को दबोचने के लिए दो दिन पहले ही वन विभाग ने चार नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। हालांकि अब तक उसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच मंगलवार की रात तकरीबन होने पौने दस बजे तेंदुए को हरिश्चंद्र शोध संस्थान से तकरीबन आधा किलोमीटर आगे स्थित एसटीपी प्लांट के गेट के बाहर देखा गया। उस वक्त ड्यूटी पर सुरक्षाकर्मी रामलाल तैनात थे। रामलाल के मुताबिक रात करीब 9:53 बजे उन्होंने तेंदुए को जाते देखा।
उन्होंने जानकारी सिक्योरिटी चीफ सत्यम झा को दी। बाद में प्लांट के बाहर गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चेक किया गया तो तेंदुआ जाता दिखा। मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है। उन्हें सीसीटीवी का फुटेज भी दिखाया गया है। लोगों ने जल्द से जल्द वन विभाग से तेंदुए को पकड़े जाने की मांग की है।


लोगों में दहशत का माहौल
झूंसी में गंगा तट के किनारे के तकरीबन पांच किलोमीटर के रेंज में तेंदुए की दहशत है। लोग डरे सहमे हैं। मंगलवार की शाम को एचआरआई परिसर से एक किलोमीटर दूर उस्तापुर गांव के पाठशाला की पानी टंकी के पास एक खाली पड़े प्लाट के भीतर तेंदुए को देखे जाने का दावा किया गया था। वन क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत दुबे का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में जिस जानवर की तस्वीर आई है उसमें यह स्पष्ट नहीं है कि वह तेंदुआ है। फिर भी हम जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed