{"_id":"5fc2777054440f794c71aa9b","slug":"fog-worries-in-some-parts-of-the-country-in-november-december-experts-said-in-international-seminars","type":"story","status":"publish","title_hn":" नवंबर-दिसंबर में देश के कुछ भागों में धुंध चिंताजनक, अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में विशेषज्ञ बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवंबर-दिसंबर में देश के कुछ भागों में धुंध चिंताजनक, अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में विशेषज्ञ बोले
Sat, 28 Nov 2020 09:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 28 Nov 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
छाया कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की ओर से चल रहे जलवायु परिवर्तन, आपदा एवं संपोषणीय जीवनयापन विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी शनिवार को सम्पन्न हो गई।
संगोष्ठी के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने जलवायु में लगातार हो रहे परिवर्तन एवं नवबर-दिसंबर के मौसम में देश के कुछ भागों में धुंध के चलते मौसम खराब होने पर चिंता व्यक्त की। राजस्थान विश्वविद्यालय के भूतपूर्व आचार्य प्रो. एचएस शर्मा और भारत के पूर्व सर्वेयर जनरल प्रो. पृथ्वीश नाग समारोह के विशिष्ट अतिथि रहे।
एशियन ज्योग्राफिकल एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एससी राय एवं अन्तर्राष्ट्रीय भूआकृति विज्ञान संघ के उपाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार डे, पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो आरबीपी सिंह मौजूद रहे। सत्रह विभिन्न विषयों के अंतर्गत, 37 तकनीकी सत्रों में 453 शोधपत्र पढ़े गए। विभागाध्यक्ष प्रो. एआर सिद्दीकी ने अतिथियों का परिचय दिया। प्रो. अनुपम पाण्डेय ने संचालन और डा. अश्वजीत चौधरी नें अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।