फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five nominated, including Atiq shooter Tota, for demanding 10 lakh extortion, case written in Dhumanganj

Prayagraj : 10 लाख रंगदारी मांगने में अतीक के शूटर तोता समेत पांच नामजद, धूमनगंज में लिखा गया केस

Sat, 08 Jul 2023 10:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Jul 2023 10:07 PM IST
सार

चकिया, कसारी मसारी निवासी परवेज ने पुलिस को बताया कि 25 अप्रैल को वह अपनी बहन के घर गया था। रात आठ बजे आते वक्त रास्ते में अकरम, अपने भाई आजम, असलम निवासी अहमदपुर असरौली हालपता चकिया कसारी मसारी व फैजान ने उसे रोककर गालीगलौज शुरू कर दी।

विज्ञापन
Five nominated, including Atiq shooter Tota, for demanding 10 lakh extortion, case written in Dhumanganj
अतीक अहमद और शूटर जुल्फिकार उर्फ तोता। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतीक अहमद के शूटर जुल्फिकार उर्फ तोता समेत पांच पर धूमनगंज थाने में 10 लाख रंगदारी मांगने में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रॉपर्टी डीलर मो. परवेज का आरोप है कि तोता का नाम लेकर चार गुर्गों ने उससे रंगदारी मांगी। डरा धमकाकर 50 हजार रुपये भी ले लिए।

विज्ञापन


चकिया, कसारी मसारी निवासी परवेज ने पुलिस को बताया कि 25 अप्रैल को वह अपनी बहन के घर गया था। रात आठ बजे आते वक्त रास्ते में अकरम, अपने भाई आजम, असलम निवासी अहमदपुर असरौली हालपता चकिया कसारी मसारी व फैजान ने उसे रोककर गालीगलौज शुरू कर दी। अकरम व फैजान ने कहा कि तुम्हें यहां रहना है तो 10 लाख रुपये का इंतजाम करो।
विज्ञापन


इसके बाद फैजान ने असलहा निकालकर सटा दिया। दहशत के चलते उसने जेब में रखे 50 हजार रुपये तत्काल उसे दे दिए। इस पर आरोपियों ने 24 घंटे में रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। जाते वक्त यह भी कहा कि यह सारे काम जुल्फिकार उर्फ तोता भाई के कहने पर हो रहा है। एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डर के चलते 71 दिन बाद दी सूचना

इस प्रकरण में एक खास बात यह है कि प्राॅपर्टी डीलर ने घटना की सूचना 71 दिन बाद पुलिस को दी। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब पूर्व में हुई घटनाओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। इससे पहले अतीक के बेटों व गुर्गों पर अगवा कर मारने-पीटने व रंगदारी वसूलने का आरोप लगाने वाले बिल्डर मो. मुस्लिम का भी ऐसा ही मामला सामने आया था। धूमनगंज थाने में दर्ज मामले में भुक्तभोगी की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि इतने दिन वह डर के चलते थाने में सूचना देने नहीं आ सका।

तीन आरोपी वर्तमान में जेल में

इस मामले में आरोपी बनाए गए दो लोग जेल में हैं। इनमें तोता, फैजान व अकरम शामिल हैं। अकरम व फैजान कुछ दिनों पहले ही आत्मसमर्पण कर जेल गए हैं। फैजान जेल में बंद असाद कालिया का भाई है जो अतीक का बेहद करीबी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed