फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five lakh rupees looted from Prayagraj bank crime news

प्रयागराज: बैंक में दिनदहाड़े घुसे चार लुटेरे, हवाई फायरिंग कर लूट ले गए पांच लाख रुपये

Fri, 20 Sep 2019 02:44 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Prachi Priyam Updated Fri, 20 Sep 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees looted from Prayagraj bank crime news
जांच पड़ताल करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के मिया का पूरा स्थित बड़ौदा पूर्वी उप्र ग्रामीण बैंक में बृहस्पतिवार को बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात की। बदमाश यहां असलहों के बल पर दिनदहाड़े 6.27 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। इससे पहले उन्होंने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। साथ ही एक बुजुर्ग ग्राहक को बेरहमी से पीटकर जख्मी कर दिया। बैंक मैनेजर की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


मिया का पूरा में बड़ौदा पूर्वी उप्र ग्रामीण बैंक की मऊआइमा शाखा है। रोज की तरह बृहस्पतिवार को भी यहां कामकाज चल रहा था। दोपहर एक बजे के करीब दो बाइक पर सवार होकर चार नकाबपोश बदमाश पहुुंचे। इनमें से एक बैंक के गेट पर ही रुक गया जबकि, तीन बदमाश भीतर घुस गए। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाशों ने असलहे निकाल लिए और गोली मारने की धमकी देकर सभी को जमीन पर लेट जाने को कहा। दहशत फैलाने के लिए उन्होंने दो हवाई फायर भी किए।
विज्ञापन


गोली चलते ही वहां सनसनी फैल गई और दहशत के  चलते ग्राहक व कर्मचारी चुपचाप जमीन पर लेट गए। इसके बाद दो बदमाश असलहा लेकर कैशियर लालता प्रसाद की मेज पर पहुंचे और वहां रखा सारा कैश बैग में भर लिया। इस दौरान रुपये निकालने पहुंचे सिमरी निवासी महारानीदीन (65) ने विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटा, जिसमें वह चोटिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने दो और फायर किए और रुपयों से भरा बैग लेकर भागने लगे। उधर, फायरिंग की आवाज सुनकर गांववाले बढ़े तो बदमाशों ने बाहर भी हवा में दो फायर किए। गांववालों के पीछे हटते ही वह बाइक से फरार हो गए। सूचना पर एसएसपी, एसपी गंगापार के साथ एडीजी सुजीत पांडेय मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। दोपहर बाद शाखा प्रबंधक अशोक सिंह की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया। 


एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध ने बताया कि चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। जिनकी तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। बैंककर्मियों से पूछताछ के साथ ही जांच पड़ताल की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed