फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five lakh prize shooter's girlfriend detained, picked up on the basis of call details

उमेश पाल हत्याकांड: पांच लाख के इनामी शूटर की गर्लफ्रेंड को पुलिस ने पकड़ा, कॉल डिटेल के आधार की गिरफ्तारी

Fri, 17 Mar 2023 08:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Mar 2023 08:11 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में पांच लाख के एक इनामी शूटर की गर्ल फ्रेंड को पुलिस ने नैनी इलाके से हिरासत में ले लिया है। हत्याकांड से पहले युवती शूटर से प्रतिदिन लंबी बात करती थी। उससे शूटर के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Five lakh prize shooter's girlfriend detained, picked up on the basis of call details
महिला गिरफ्तार - फोटो : demo pics

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में पांच लाख के एक इनामी शूटर की गर्ल फ्रेंड को पुलिस ने नैनी इलाके से हिरासत में ले लिया है। हत्याकांड से पहले युवती शूटर से प्रतिदिन लंबी बात करती थी। उससे शूटर के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को एक शूटर की सीडीआर से युवती के बारे में जानकारी मिली थी। पहले कुछ दिन युवती पर नजर रखी गई। इसके बाद उसे पकड़ा गया।पुलिस ने पांच के लाख के इनामी पांचों शूटर की काल डीटेल्स निकलवाई थी।

विज्ञापन

इसी दौरान नैनी की रहने वाली युवती के बारे में पता चला था। हत्याकांड से पहले युवती शूटर से प्रतिदिन घंटों बात करती थी। दोनों एक दूसरे को 15 से 20 कॉल करते थे। युवती के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे कुछ दिन सर्विलांस पर रखा। पता चला कि वह शादीशुदा है, लेकिन पति समेत ससुराल वालों से उसके रिश्ते ठीक नहीं है। नैनी में जब वह मायके आ गई, इसके बाद ही वह शूटर के संपर्क में आई।

विज्ञापन

कई दिनों से युवती की गतिविधियों पर नजर रख रही थी पुलिस

युवती की गतिविधियों को कुछ दिन देखने के बाद दो दिन पहले उसे हिरासत में ले लिया गया। उससे शूटर के बारे में पूछताछ की जा रही है। शूटर की गतिविधियों, अतीक गिरोह से संबंध आदि के बारे में भी युवती से जानकारी ली गई। युवती की काॅल डीटेल्स के आधार पर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के बाद शूटर ने युवती से संपर्क किया था कि नहीं। इसके अलावा युवती हाल में किन किन लोगों से संपर्क में रही, उनके बारे में भी पता लगा लगाया जा रहा है।

दो दिन पहले पुलिस ने लिया था हिरासत में

पुलिस ने युवती को दो दिन पहले ही हिरासत में ले लिया था। घर वालों से बताया गया था कि पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाएगा, लेकिन दो दिन बीतते बाद भी जब युवती के बारे में कुछ पता नहीं चला तो घर वाले उसे ढूंढने लगे। तमाम जगह उन्होंने पूछताछ की। इसी के बाद मामला खुल गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवती से शूटर के बारे में बड़ी लीड मिल सकती है। उस पर कुछ दिन नजर रखी गई थी। उसकी कुछ गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसी आधार पर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed