फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five illegal houses demolished in Cantonment's Sadar market

कैंटोमेंट के सदर बाजार में ढहाए पांच अवैध मकान

Sat, 18 Mar 2017 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 18 Mar 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
Five illegal houses demolished in Cantonment's Sadar market
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कैंटोमेंट बोर्ड के सदर बाजार में शुक्रवार को अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अवैध रूप से बनाए गए पांच मकान ध्वस्त किए गए। कार्रवाई का लोगों ने विरोध करने का भी प्रयास किया, लेकिन भारी पुलिस बल के आगे किसी की एक न चली।
विज्ञापन


कैंटोमेंट बोर्ड के सदर बाजार में अवैध रूप से पांच मकान बने हुए थे। बोर्ड की ओर से संबंधित भवन स्वामी को पूर्व में नोटिस दिया गया था। ताकि भवन स्वामी अपना सामान आदि वहां से निकाल सके, लेकिन इस अवधि में किसी ने भी मकान खाली नहीं किया। नोटिस अवधि बीतने के बाद शुक्रवार को कैंटोमेंट बोर्ड का अतिक्रमण दस्ता विभागीय और जिला प्रशासन के अफसरों के साथ मौके पर पहुंचा। इस दौरान कैंट थाने की पुलिस भी साथ में रही।
विज्ञापन


यहां कार्रवाई शुरू होते ही कुछ लोगों ने विरोध करना चाहा, लेकिन पुलिस के आगे किसी की एक न चली। यहां लोगों को समय दिया गया कि वे मकान से  पहले अपने सामान आदि निकाल ले। दस्ते में शामिल मजदूरों को इसमें लगाया गया कि वे मकान खाली करवाने में मदद करे। खाली हो जाने के बाद दस्ते के साथ गए बुलडोजरों ने एक-एक करके सभी मकान गिरा दिए गए। कैंटोमेंट बोर्ड की इस कार्रवाई में जूनियर इंजीनियर ओम प्रकाश गुप्ता, हंसराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed