{"_id":"6643fb80f91bdf1adb004985","slug":"firing-was-done-on-cow-protection-province-minister-who-was-chasing-smugglers-allahabad-news-c-358-1-pr11004-111689-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: तस्करों का पीछा कर रहे गोरक्षा प्रांत मंत्री पर की गई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: तस्करों का पीछा कर रहे गोरक्षा प्रांत मंत्री पर की गई फायरिंग
विज्ञापन
सोरांव हाईवे के पास मंगलवार सुबह गोतस्कारों का पीछा करते समय गोरक्षा प्रांत मंत्री लालमणि तिवारी पर तस्करों ने फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। पुलिस की मदद से दो को पकड़ लिया गया, जबकि दो मौके से फरार हो गए।
मंत्री लालमणि ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उन्हें कार्यकर्ताओं से सूचना मिली कि एक कंटेनर से गोवंश को कानपुर से पश्चिम बंगाल ले जा रहा है। सूचना मिलते ही वह बनारस कानपुर हाईवे पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ घेराबंदी की, जिस देख कंटेनर चालक तेजी से भगाने लगा और गोपीगंज रोड से थोड़ा पहले कंटेनर को मोड़कर फिर से कानपुर की तरफ भागने लगा। वह पीछा करने लगे। सहसों टोल प्लाजा के पास घिरा देख गोतस्कर टोल प्लाजा से लगभग 400 मीटर पहले ही कंटेनर खड़ी करके चार लोग भागने लगे।
मंत्री ने बताया कि जब वह चारों को दौड़ाया तो वह लोग उन पर फायरिंग कर दी। तब तक पुलिस भी पहुंच चुकी थी। इसके बाद सभी ने मिलकर दो को पकड़ लिया गया। कंटेनर में 29 गोवंशों का पैर व मुंह बंधा था, जिसके चलते नौ की मृत्यु हो गई थी और 20 गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए गोशाला पहुंचाया गया। वहीं पकड़े गए तस्करों के पास से दो तमंचा समेत एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। संवाद