फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fire in moving Roadways buses will extinguish itself; automatic water mist fire suppression systems

UP : रोडवेज की चलती बस में आग लगी तो खुद ही बुझ जाएगी, जल्द लगेगा ऑटोमेटिक वाटर मिस्ट फायर सप्रेशन सिस्टम

Fri, 19 Jun 2026 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Jun 2026 07:41 PM IST
सार

अब रोडवेज की चलती बस में आग लगी तो खुद ही बुझ जाएगी। इसके लिए रोडवेज प्रबंधन ने बसों में ऑटोमेटिक वाटर मिस्ट फायर सप्रेशन सिस्टम लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Fire in moving Roadways buses will extinguish itself; automatic water mist fire suppression systems
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अब रोडवेज की चलती बस में आग लगी तो खुद ही बुझ जाएगी। इसके लिए रोडवेज प्रबंधन ने बसों में ऑटोमेटिक वाटर मिस्ट फायर सप्रेशन सिस्टम लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह आधुनिक और सेंसर आधारित सिस्टम तापमान बढ़ने या चिंगारी उठने पर तुरंत सक्रिय हो जाएगा और केमिकल युक्त पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लेगा। ट्रायल के तौर पर कानपुर में कुछ बसों में यह सिस्टम लगाया गया है। जल्द ही इसे प्रयागराज समेत सभी रीजन की बसों में लगाया जाएगा।

विज्ञापन


यह तकनीक पूरी तरह से स्वचालित और त्वरित कूलिंग प्रणाली पर आधारित है। इसमें विशेष स्मोक और हीट डिटेक्टर सेंसर लगे होते हैं। तापमान के लगभग 68 से 70 डिग्री तक पहुंचते ही या चिंगारी भांपते ही एक्टिव हो जाते हैं। इसके सक्रिय होते ही पानी की बारीक बूंदें (माइक्रोन आकार में) निकलती हैं, जो आग के तापमान को तेजी से गिरा देती है।
विज्ञापन


साथ ही पानी के भाप में बदलने से उस हिस्से में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है, जिससे आग तुरंत बुझ जाती है। यह सिस्टम दोतरफा सुरक्षा देता है।इमरजेंसी में या तो चालक बटन दबाकर इसे मैन्युअल रूप से चालू कर सकता है, या फिर चालक के बटन न दबा पाने की स्थिति में यह खुद-ब-खुद चालू होकर आग को खत्म कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह का कहना है मुख्यालय स्तर से अनुमोदन मिलते ही इसे सभी बसों में अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा। इससे भविष्य में आग लगने की घटनाओं को रोका जा सकेगा। कुछ कंपनियां अपनी नई बीएस-6 मॉडल की बसों में इस संयंत्र को लगाकर दे रही हैं। रोडवेज की पुरानी बसों में इसे विभाग की वर्कशॉप में अलग से इंस्टॉल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed