{"_id":"66a64c03d66a247c6d0615a8","slug":"fire-broke-out-in-a-fruit-shop-goods-burnt-to-ashes-fire-extinguished-after-much-effort-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : फल की दुकान में लगी आग, सामान जलकर खाक, काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : फल की दुकान में लगी आग, सामान जलकर खाक, काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया
Sun, 28 Jul 2024 07:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Jul 2024 07:17 PM IST
सार
मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दो फायर टेंडर लगाकर आग पर काबू पाया, मगर दुकान का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
विज्ञापन
करेली में फल की दुकान में आग लग गई।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रयागराज करेली में पहलवान जूस कार्नर में आग लगने भारी नुकसान हुआ है। पुराने बैंक ऑफ बड़ौदा के पास बबलू नाम के दुकानदार के फल की दुकान में आग लग गई। जिससे आसपास अफरा तफरी का माहौल मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दो फायर टेंडर लगाकर आग पर काबू पाया, मगर दुकान का पूरा सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन शार्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है। दुकानदार बबलू ने बताया कि दुकान के अंदर भारी मात्रा में घरेलू सामान के अलावा फल के कार्टन और पेटियां थीं जो आग की भेंट चढ़ गए। दुकान में कुछ भी नहीं बचा है सब कुछ जलकर नष्ट हो गया है।
विज्ञापन