{"_id":"6966489dbf60eed0840c084c","slug":"fire-broke-out-in-a-camp-set-up-in-sector-5-of-magh-mela-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर-5 में बने एक शिविर में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर-5 में बने एक शिविर में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
Tue, 13 Jan 2026 06:59 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 13 Jan 2026 06:59 PM IST
सार
माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर-5 में काली सड़क मार्ग पर स्थित एक शिविर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
मेला क्षेत्र में स्थित एक शिविर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर-5 में काली सड़क मार्ग पर स्थित एक शिविर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि शिविर को नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
माघ मेला के सेक्टर 5 में काली मार्ग पर स्थित श्री राम नाम एवं मानस प्रचार संघ का शिविर है। इस शिविर के संचालक भरत शंकर शुक्ला है। उनके शिविर में तकरीबन 12 टेंट बनाए गए हैं। इनमें से आगे के हिस्से में बने दो टेंट में शाम को तकरीबन 5:45 बजे बिजली के साथ सर्किट से आग लग गई। उस वक्त शिविर में भरत शंकर शुक्ला की संतोष शुक्ला (58) मौजूद थीं। जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर बैठकर आग ताप रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान सभी टेंट में घुसे और किसी तरीके से बुजुर्ग महिला को बाहर निकाला गया। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 10 से 15 मिनट के अंदर आग की लपटों पर काबू पाया जा सका। हादसे में एक से सवा लाख रुपये कैश के साथ ही लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। हादसे में भरत शंकर शुक्ला मामूली रूप से झुलस गए थे।
विज्ञापन