{"_id":"69c1a92cefd01c24a20c3606","slug":"fire-breaks-out-in-standing-wheat-crop-allahabad-news-c-407-1-ggp1009-12710-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग
Tue, 24 Mar 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
सहसों के जगबंथनपुर गांव में गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग।
सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों पुलिस चौकी के अंतर्गत जगबंधनपुर गांव में रिंग रोड किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। इस दौरान ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार सहसों निवासी किसान लवकुश सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, रविन्द्र सिंह, दुर्गेश सिंह, इंद्रेश सिंह और चंद्रेश कुमार का जगबंथनपुर गांव में खेत है। सोमवार को दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। सूचना मिलते ही लेखपाल मनीष मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए और नुकसान का आकलन किया।