{"_id":"6a5009d95de69887a602bb4a","slug":"fir-registered-against-wife-sister-in-law-and-maternal-uncle-and-aunt-in-transporters-death-case-allahabad-news-c-407-1-ggp1016-17082-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ट्रांसपोर्टर के मौत मामले में पत्नी, साली और मामा-मामी पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ट्रांसपोर्टर के मौत मामले में पत्नी, साली और मामा-मामी पर एफआईआर दर्ज
Fri, 10 Jul 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर अरविंद तिवारी की आत्महत्या के मामले में उनकी मां की शिकायत पर बृहस्पतिवार को एफआईआर दर्ज की गई है। मृतक की पत्नी रिचा तिवारी, उसकी बहन सुधा पांडेय और मामा-मामी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
इरादतगंज बाजार निवासी 30 वर्षीय ट्रांसपोर्टर अरविंद तिवारी ने सात जुलाई की भोर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर भेजा था। इस वीडियो में अरविंद ने अपनी पत्नी और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए थे।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की थी। मृतक की मां श्यामा देवी ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।