{"_id":"5fcba49fa8deab1c9a03b2a0","slug":"fir-on-14-shopkeepers-who-did-not-follow-the-guidelines","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाइडलाइन का पालन न करने वाले 14 दुकानदारों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाइडलाइन का पालन न करने वाले 14 दुकानदारों पर एफआईआर
Sat, 05 Dec 2020 08:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 05 Dec 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइट मार्केट तथा अन्य स्थानों पर खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले 14 दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर लिखाई गई है। अंडरटेकिंग देने के बावजूद इन दुकानों पर कोविड संक्रमण की बाबत जारी गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा था। अन्य दुकानदारों को भी गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी गई।
गाइडलाइन के अनुसार दुकान पर खाने की अनुमति नहीं है। पैक कराके घर ले जाना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। मास्क लगाना भी अनिवार्य है। दुकानदारों ने इस बाबत अंडरटेकिंग भी दी है। इसका पालन सुनिश्चित कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से शुक्रवार को नाइट मार्केट, सिविल लाइंस, बहुगुणा मार्केट आदि स्थानों पर निरीक्षण किया गया था।
दुकानदारों को हिदायत भी दी गई थी। इसी क्रम में शनिवार को औषधि प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से संयुक्त रूप से इन्हीं बाजारों में अभियान चलाया गया। ज्यादातर दुकानों पर गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा था। इस पर उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र परिसर स्थित एक संचालक समेत 14 दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर लिखाई गई। अभिहित अधिकारी ममता चौधरी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।