{"_id":"5dd6ec2a8ebc3e550265a372","slug":"fir-lodged-in-threatning-to-assistant-professor-allahabad-news-ald260832762","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक का रिश्तेदार बन प्रोफेसर को धमकाया, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक का रिश्तेदार बन प्रोफेसर को धमकाया, केस
विज्ञापन
एसएसपी से शिकायत, कर्नलगंज पुलिस ने की कार्रवाई
हिरासत में लेकर आरोपी युवक से हुई पूछताछ
प्रयागराज। कटरा में रहने वाले डिग्री कॉलेज के असि. प्रोफेसर अखिलेंद्र प्रताप सिंह को आधी रात फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। खास बात यह कि धमकी देने वाले ने खुद को मेजा विधायक का रिश्तेदार बताया। भुक्तभोगी प्रोफेसर ने एसएसपी से शिकायत की जिसके बाद कर्नलगंज थाने में मुकदमा लिखा गया।
अखिलेंद्र पुत्र सुरेंद्र प्रताप सिंह कटरा के माधोकुंज के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, वह करेली स्थित एचएन सिंह कॉलेज में असि. प्रोफेसर हैं। उनका आरोप है कि 20 नवंबर की रात 12.30 बजे के करीब उनके फोन पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम आकाश शुक्ला बताते हुए खुद को मेजा विधायक नीलम करवरिया का भतीजा बताया। साथ ही कहा कि तुम्हेें मेरे अनुसार चलना होगा वरना जान से मार दिए जाओगे। इससे पहले उसने गालीगलौच भी की। रात में ही प्रोफेसर ने घटना की सूचना फोन से एसएसपी व फिर सीओ कर्नलगंज को दी। सुबह तहरीर देकर उन्होंने कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि दोपहर मेें आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि वह उसी कॉलेज का छात्र है, जहां प्रोफेसर पढ़ाते हैं।
नकल करते पकड़े जाने पर उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया था जिस पर उसे बैक पेपर देना पड़ा था। इसी खुन्नस में उसने यह घटना की। सीओ कर्नलगंज सत्येंद्र प्रसाद तिवारी का कहना है कि प्रोफेसर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आरोपी युवक विधायक का रिश्तेदार है या नहीं। इतना जरूर पता चला है कि वह कॉलेज प्रबंधन से जुड़े व्यक्ति का रिश्तेदार है। प्रोफेसर के सामने लाए जाने पर आरोपी युवक ने दोबारा ऐसा न करने की बात कहते हुए माफी मांगी है। जांच पड़ताल की जा रही है।