फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   fir lodged against 37 in civil line prayagraj

बिना अनुमति कर रहे थे शूटिंग, होटल मालिक समेत 37 पर केस

Fri, 10 Jul 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
fir lodged against 37 in civil line prayagraj
fir lodged against 37 in civil line prayagraj - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित होटल में बिना अनुमति म्यूजिक वीडियो शूट करना प्रोड्यूसर को महंगा पड़ा। पुलिस ने मामले में कुल 37 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

मामला बृहस्पतिवार शाम का है। पुलिस को सूचना मिली कि सिविल लाइंस स्थित होटल में कुछ लोग बिना अनुमति के शूटिंग कर रहे हैं। पुलिस पहुंची तो पता चला कि प्रोड्यूसर अभिषेक निवासी रामबाग होटल में एक म्यूजिक वीडियो शूट कर रहे हैं, जिसमें पंजाब के भी कुछ कलाकार शामिल थे। हालांकि वह कोई अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। आरोप यह भी है कि वहां न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था और न ही लोगों ने मास्क पहन रखे थे। पूछताछ में पता चला कि शूटिंग करने वाली टीम 30 से ज्यादा लोग शामिल हैं। उधर पुलिस के पहुंचते ही मैनेजर सचिन भाग निकला ।
विज्ञापन

सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि प्रोड्यूसर व उसकी टीम के साथ ही होटल मालिक जेके अग्रवाल व मैनेजर समेत कुल 37 लोगों पर धारा 144 के उल्लंघन व महामारी एक्ट का केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed