फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   fir lode on director brother of shine city real estate company accused of grabbing money in the name of land

प्रयागराज : शाइन सिटी निदेशक भाइयों पर एक और केस, जमीन के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप

Fri, 15 Apr 2022 10:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 10:20 PM IST
सार

दारागंज निवासी राजेश ने पुलिस को बताया कि कंपनी के एजेंट विनोद कुमार सिंह ने उन्हें सीएमडी राशिद, एमडी आसिफ व एक अन्य कर्मचारी नितिन जायसवाल से मिलवाया। इसके बाद उन्हें कंपनी की आवासीय योजनाओं के बारे में बताया गया। उ

विज्ञापन
fir lode on director brother of shine city real estate company accused of grabbing money in the name of land
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश भर में हजारों लोगोें से करोड़ों की ठगी के आरोपी शाइन सिटी कंपनी के निदेशक भाइयों पर एक और केस दर्ज हुआ है। सीएमडी राशिद नसीम और उसके भाई आसिफ नसीम समेत चार के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि जमीन के नाम पर पीडब्ल्यूडी कर्मचारी राजेश कुमार यादव से पांच लाख रुपये हड़प लिए।

विज्ञापन



दारागंज निवासी राजेश ने पुलिस को बताया कि कंपनी के एजेंट विनोद कुमार सिंह ने उन्हें सीएमडी राशिद, एमडी आसिफ व एक अन्य कर्मचारी नितिन जायसवाल से मिलवाया। इसके बाद उन्हें कंपनी की आवासीय योजनाओं के बारे में बताया गया। उनकी बातों में आकर उन्होंने पांच लाख रुपये जमीन के नाम पर जमा कर दिए। लेकिन उन्हें प्लॉट का बैनामा नहीं किया गया। बाद में पता चला कि कंपनी ने कई लोगों के साथ फर्जी दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन



कंपनी का कोई भी प्लॉट दिखाए गए स्थान पर नहीं है। वह शिकायत लेकर थाने व अफसरों के पास गए लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि शाइन सिटी से संबंधित मामलों की विवेचना आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) कर रही है। ऐसे में मुकदमे से संबंधित दस्तावेज ईओडब्ल्यू को भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed