{"_id":"66f6d6d57865ddb7fe0f1ffb","slug":"fir-against-200-for-burning-dumper-and-blocking-the-highway-after-the-accident-allahabad-news-c-3-ald1007-465898-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: हादसे के बाद डंपर फूंकने और हाईवे जाम करने में 200 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: हादसे के बाद डंपर फूंकने और हाईवे जाम करने में 200 पर एफआईआर
विज्ञापन
समहन गांव के सामने हाईवे पर हादसे में छात्रा की मौत के बाद डंपर फूंकने, हाईवे जाम करने और पुलिस से धक्कामुक्की करने में पुलिस ने कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार को मेजा पुलिस ने दो सौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने उन लोगों को नामजद किया है जिन लोगों का चेहरा हंगामा करने के दौरान कैमरे में कैद हुआ था।
मंगलवार दोपहर बेकाबू डंपर ने समहन गांव के सामने हाईवे पर साइकिल से घर जा रही पांच छात्राओं को रौंद दिया था। इसमें समहन गांव की इंटर की छात्रा रिद्धि की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं बलुहा गांव की सिमरन (16) डंपर के नीचे फंस गई थी। तीन अन्य छात्राएं रितु (15) निवासी बलुहा, राधा (16) निवासी टिकुरी और नेहा (15) घायल हो गई थीं। हादसे से आक्रोशित हुए लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ करने के साथ आग लगा दी।
साथ ही सड़क जाम कर दिया था। इतना ही नहीं समझाने पर पुलिस से भी धक्का-मुक्की भी की गई थी। करीब सवा दो घंटे तक सड़क जाम रही। इससे दौरान संख्या वाहन दोनों तरफ फंसे रहे।
विज्ञापन
मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बताया कि सड़क जाम करने, डंपर फूंकने और पुलिस से धक्का-मुक्की करने के आरोप में दो सौ लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि उन लोगों के नाम एफआईआर में शामिल किए गए हैं जो लोग हंगामा कर रहे थे। कैमरे में कैद लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।