फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Final selection for 2,585 Junior Engineer (JE) posts to be completed in October; Railways releases recruitment

Prayagraj : अक्तूबर में पूरा होगा जेई के 2585 पदों पर अंतिम चयन, रेलवे ने जारी किया भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर

Sun, 14 Jun 2026 04:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Jun 2026 04:15 PM IST
सार

रेल मंत्रालय ने अपनी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के 10,970 पदों के लिए दूसरी सीबीटी परीक्षा 28 जुलाई और सीबीएटी परीक्षा 30 अक्तूबर को प्रस्तावित है।

विज्ञापन
Final selection for 2,585 Junior Engineer (JE) posts to be completed in October; Railways releases recruitment
SSC - फोटो : ssc.gov.in.

विस्तार

रेल मंत्रालय ने अपनी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के 10,970 पदों के लिए दूसरी सीबीटी परीक्षा 28 जुलाई और सीबीएटी परीक्षा 30 अक्तूबर को प्रस्तावित है। इन पदों पर अंतिम चयन दिसंबर तक पूरा किया जाना है। वहीं, सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों के लिए अंतिम चयन सितंबर में पूरा होगा। इसके अलावा जूनियर इंजीनियर (जेई) के 2585 पदों के लिए दूसरी सीबीटी परीक्षा दो जुलाई और अंतिम चयन अक्तूबर में प्रस्तावित है।

विज्ञापन


एनटीपीसी (ग्रेजुएट लेवल) के 5,810 पदों के लिए दूसरी सीबीटी 10 जुलाई व स्किल टेस्ट 30 सितंबर को प्रस्तावित किया गया है। अंतिम चयन जनवरी 2027 तक होना है। एनटीपीसी (अंडरग्रेजुएट लेवल) के कुल 3058 पदों पर भर्ती के लिए के लिए दूसरी सीबीटी परीक्षा 17 सितंबर, स्किल टेस्ट चार दिसंबर और अंतिम चयन मार्च 2027 में पूरा होगा। 
विज्ञापन

00

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के लिए मांग के अनुरूप चलेंगी बसें व ट्रेनें

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियाें की बड़ी संख्या के मद्देनजर रेलवे और रोडवेज मांग के अनुरूप क्रमश: ट्रेनों व बसों का संचालन करेगा। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह के अनुसार प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल व अलीगढ़ जंक्शन पर अतिरिक्त रेक तैनात किए गए हैं। जरूरत के हिसाब से रूट विस्तारित किया जा सकता है। वहीं, रोडवेज आरएम रवींद्र सिंह के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed