फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fight for oil at petrol pumps, tankers are not coming for two days, most of the pumps are out of oil.

Driver Strike : पेट्रोल पंपों पर तेल के लिए मारामारी, दो दिन से नहीं आ रहे टैंकर, अधिकतर पंपों पर तेल खत्म

Wed, 03 Jan 2024 02:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Jan 2024 02:26 PM IST
सार

आपूर्ति न मिलने के कारण पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया है। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चालकों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी अभी टैंकरों के पहुंचने में समय लग सकता है। इससे आम जनता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन
Fight for oil at petrol pumps, tankers are not coming for two days, most of the pumps are out of oil.
सुभाष चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर नहीं नहीं मिल रहा पेट्रोल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक चालकों की हड़ताल का असर अब पेट्रोल पंपों पर साफ दिख रहा है। दूसरे दिन भी पेट्रोल पंपों से लोगों को निराश लौटना पड़ा। नई आपूर्ति न मिलने के कारण पेट्रोल पंप पर नो पेट्रोल और डीजल का बोर्ड लगा दिया गया है। जिन पंपों पर तेल मिल रहा है, वहां पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। शहर के कई पंपों पर बुधवार को स्थिति सामान्य दिखी।  

विज्ञापन




विज्ञापन




ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा छा गया था। लोग तेल के लिए शहर भर के पंपों का चक्कर काट रहे थे। सुभाष चौराहा पर स्थित पेट्रोल पंप को रस्सी से चारों तरफ घेर दिया गया है और किसी वाहन को आने से रोक दिया गया है। यहां पर नो पेट्रोल-डीजल का बोर्ड लगाया गया है। इसी तरह शहर के कई पेट्रोल में भी पेट्रोल डीजल नहीं मिल रहा है। आम दिनों में यहां पर भारी भीड़ रहती है। यहां 24 घंटे तेल दिया जाता है, लेकिन आपूर्ति न मिलने के कारण पंप बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरदार पटेल मार्ग पर स्थित कुछ पंपों पर तेल मिल रहा था तो कई पंपों पर बुधवार को भी टैंकर नहीं पहुंचने से तेल नहीं मिला। चकिया, सुलेमसराय, धूमनगंज, झूंसी, नैनी, फाफामऊ, अल्लापुर, टैगोर टाउन, बालसन चौराहा जगहों पर भी कई पंपों पर पेट्रोल नहीं मिल रहा है। बताया जा रहा है कि चालकों ने हड़ताल खत्म करने का आश्वासन दिया है, जिससे कुछ राहत मिली है, लेकिन रास्ते में खड़े टैंकरों के प्रयागराज पहुंचने में भी समय लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed