फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   fci will give 10 thousand quintal wheat

एफसीआई देगा 10 हजार क्विंटल गेहूं

Sat, 28 Mar 2020 11:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
fci will give 10 thousand quintal wheat
आटे की कमी से निजात की कवायद तेज कर दी गई है। एफसीआई पहले चरण में फ्लोर मिलों को 10 हजार क्विंटल गेहूं उपलब्ध कराएगा। आपूर्ति शनिवार से ही शुरू होने के दावे किए जा रहे हैं। दो-तीन दिनों में मिलों से आटा बाजार में आ जाएगा। हालांकि, लोगों को इसकी प्रति किग्रा तीन से चार रुपये अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन

फ्लोर मिलों में गेहूं खत्म हो गया है। इससे बाजार में आटे का घोर संकट खड़ा हो गया है। अमर उजाला के शनिवार के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। फ्लोर मिल वाले किसानों तथा व्यापारियों से गेहूं लेते रहे हैं, लेकिन खराब मौसम तथा लॉकडाउन की वजह से गेहूं की आपूर्ति बंद हो गई है। इन परेशानियों को देखते हुए डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि एफसीआई 10 हजार क्विंटल गेहूं उपलब्ध कराएगा। पहले एफसीआई की ओर से 2700 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं आपूर्ति की जा रही थी। हालांकि, गेहूं की कीमत 2340 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। फ्लोर मिल संचालकों का कहना है कि यह कीमत भी अधिक है। उनका कहना है कि पिसाई, ढुलाई, चोकर आदि पर प्रति क्रिग्रा चार से पांच रुपये खर्च आएगा। मिल मालिक आशीष केसरवानी का कहना है कि अब मिलों से गेहूं की आपूर्ति 2800 रुपये क्विंटल की दर से हो पाएगी। जबकि, अभी तक 2500 रुपये प्रति क्विंटल आटे की बिक्री की जाती थी। चूंकि, बीच में आढ़तियों और फुटकर विक्रेता भी होंगे। ऐसे में ग्राहक को आटा और महंगा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed